होम / Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: रणदीप-लिन ने की मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी, जाने क्या है मैतई रस्म

Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding: रणदीप-लिन ने की मणिपुरी रीति-रिवाजों से शादी, जाने क्या है मैतई रस्म

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : November 29, 2023, 10:43 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Randeep Hooda-Lin Laishram Wedding Meitei Rituals: हिंदी सिनेमा के दमदार कलाकारों में से एक एक्टर रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) मौजूदा समय में अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहें है। बता दें कि 29 नवंबर यानी आज एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lin Laishram) से मैतई रस्म के जरिए शादी रचा ली है। बता दें कि सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी के फोटोज-वीडियोज जमकर वायरल हो रहें हैं। इसके साथ ही फैंस के बीच मैतई विवाह की रस्म की जिक्र शुरू हो गया है। तो यहां जानिए आखिर क्या मैतई विवाह।

इस खास रस्म से रणदीप और लिन ने की शादी

आपको बता दें कि मणिपुर के इम्फाल में आज रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने शादी की है। मणिपुर की फेमस मैतई रस्म के जरिए इन दोनों ने विवाह रचाया है। ऐसे में यहां जानिए कि आखिर मैतई रस्म क्या है।

  • मणिपुर में मैतई विवाह का इतिहास काफी पुराना है। 350 सालों से ये विवाह प्रथा भारत से इस सूबे में चली आ रही है।
  • मैतई रस्म के जरिए दुल्हन के घर की बड़ी तीन महिलाएं दुल्हे की फैमिली का केले के पत्ते से कवर एक थाली में पान सुपारी के जरिए स्वागत करती हैं और बधाई देती हैं।
  • इस रस्म में दुल्हा-दुल्हन एक विशेष प्रकार की पोशाक पहनते हैं, जिसमें दुल्हन पोटलई ड्रेस और दुल्हा सफेद धोती कुर्ता पहनता है।
  • बताया ये भी जाता है कि तुलसी के पौधों को साक्षी मानकर इस मैतई विवाह प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।
  • दुल्हा-दुल्हन को एक घेरे में बैठाकर लोग उनको पैसे देकर सम्मानित भी करते हैं।
  • दुल्हन दूल्हे को वरमाला पहनाकर नमस्ते करती है।
  • इस मैतई विवाह रस्म के कई अलग-अलग नाम हैं, जो मणिपुरी विवाह, लुहोंगबा और यम पानबा हैं।
  • बता दें कि मणिपुर में मैतई एक मशहूर जनजाति भी मानी जाती है।

सोशल मीडिया पर छाया रणदीप और लिन की शादी के वीडियो

47 वर्षीय रणदीप हुड्डा लंबे समय से लिन लैशराम को डेट कर रहे थे। ऐसे में आज उन्होंने शादी कर के अपने रिश्ते को एक नया नाम दिया है। सोशल मीडिया पर रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की शादी का लेटेस्ट वीडियो बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहें है। फैंस बी टाउन के इस नए कपल को अपनी तरफ से शुभकामनाएं दे रहें हैं और वीडियो पर जमकर लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं।

 

Read Also:

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT