Sara Ali Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी सिंपलिसिटी के लिए काफी मशहूर हैं। ग्लैमर की दुनिया से होने के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़ी हुई नजर आती हैं। सारा अली खान ने हाल ही में अपने लग्जरी कारों को छोड़कर मुंबई की लोकल ट्रेन और ऑटो में सफर किया है। जिसका वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सारा के इस वीडियो को लोग बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

सारा ने लोकल ट्रेन और ऑटो से किया सफर

आपको बता दें कि सारा अली खान ने बीते दिन शुक्रवार, 9 दिसंबर 2022 के दिन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के शुरू में सारा अली खान लोकल ट्रेन में नजर आ रही हैं। इस दौरान वह लोगों के बीच घिरी हुई हैं। सारा ने इसके बाद ऑटो में भी सफर किया। वीडियो को शेयर  करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा है, “नमस्ते दर्शकों। आज हमने अपना दिमाग इस्तेमाल किया और समय का सदुपयोग कर हमने एक ट्रेन लिया।”

देखें पोस्ट:-

https://www.instagram.com/reel/Cl825v4j9ze/?utm_source=ig_embed&ig_rid=95eb8443-0372-411a-84b5-0264866c29a1

सारा के पोस्ट पर फैंस ने किया ये कमेंट

बता दें कि सारा अली खान ने वीडियो में ब्लू कलर का सूट पहन रखा है। एक्ट्रेस बिना मेकअप किए हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बाल खोल लिए थे और मास्क भी लगा लिया था। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है। लोग उनकी सिंपलिसिटी को जमकर पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस कमेंट में लिख रहे हैं कि, “इतनी रईस होने के बावजूद उनमें एटीट्यूड नहीं है।” सारा अली खान ने अपने इस वीडियो के जरिए लोगों के दिलों में एक बार फिर जगह बना ली है।

Also Read: Karan Johar ने फिल्मों के रीमेक को बताया बॉलीवुड की बर्बादी, खुद को भी बताया दोषी