होम / Navratri 2023: नवरात्रि में व्रत करने के साइंटिफिक फायदे, डॉक्टर ने कहा व्रत से शरीर में होंगे कई बदलाव

Navratri 2023: नवरात्रि में व्रत करने के साइंटिफिक फायदे, डॉक्टर ने कहा व्रत से शरीर में होंगे कई बदलाव

Simran Singh • LAST UPDATED : March 24, 2023, 9:58 am IST

इंडिया न्यूज़: (Navratri 2023) नवरात्रि में दुर्गा मां की आराधना करने को बहुत शुभ माना जाता है। इस पर्व में 9 दिनों तक दुर्गा मां के अवतारों का पूजन किया जाता है और जीवन के अंदर शक्ति, ऊर्जा, सुख समृद्धि और शांति को लाया जाता हैं लेकिन इसके पीछे एक साइंटिफिक कारण भी है। जिससे शारीरिक तौर पर भी कई फायदे मिलते हैं। आज के इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं फायदों के बारे में बताएंगे।

नवरात्रि के व्रत में शरीर के फायदे

  • नवरात्रि के व्रत में लोग सात्विक भोजन का सेवन करते हैं। जिससे पाचन क्रिया को आराम मिलता है और ऊर्जा खर्च नहीं होती। इससे शरीर और मन दोनों को शांति मिलती है।
  • सादा खाना पाचन तंत्र को आराम देने के साथ शरीर के अंदर डिटॉक्सिफिकेशन भी करता है। अगर वैज्ञानिक कारण के बारे में आपको बताएं तो इससे शरीर में डिटॉक्सिफाई होता है और यह भी कहा जाता है कि हफ्ते में एक बार हल्का खाना खाने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
  • कहा जाता है कि आलू, अरबी या फिर ज्यादा तेल मसाले वाले खाने को ना खाकर सादें भोजन का सेवन किया जाए तो मन शांत रहता है और फोकस करने में आसानी होती हैं।
  • अगर आपको डायबिटीज की परेशानी है तो वह व्रत करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें और अगर व्रत के दौरान तबीयत खराब हो जाती है तो व्रत को तुरंत रोक दें क्योंकि डायबिटीज के शरीर के लिए दवाइयों का सेवन अति आवश्यक है। व्रत ना कर के हल्का-फुल्का भोजन कर सकते हैं। जिससे उनके आंतरिक शरीर की सफाई हो सकें।
  • अगर आप 9 दिन का व्रत कर रहे हैं तो कहा जाता है कि कुट्टू के आटे की रोटी बनाकर खाएं, तली हुई चीजों का सेवन व्रत के दौरान ना करें क्योंकि तेले हुए खाने से वजन बढ़ता है और कूटू का आटा आसानी से डाइजेस्ट होता है। इससे बीपी भी सही रहता हैं।
  • जो लोग काम में ज्यादा व्यस्त रहते हैं वह नवरात्रि के दो व्रत कर सकते हैं। जिसमें वह फलों का सेवन करें वहीं वह काजू बादाम का शेक भी पी सकते हैं। इससे शरीर में ताकत बनी रहेगी और शरीर स्वस्थ भी रहेगा, दूध के पदार्थों में दही, दूध और छाछ का सेवन भी सही रहता है।
  • प्रेग्नेंट महिलाएं भी नवरात्रि का व्रत कर सकती हैं। इससे उनकी आंतरिक मन को शांति मिलती है लेकिन प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने शरीश में पानी के कमी को रोकने के लिए अमरूद का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे उनका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और कमजोरी महसूस नहीं होगी।

 

ये भी पढे़: सॉफ्ट एंड हेल्दी हेयर पाने के लिए इन 3 तरीकों से कढ़ी पत्ता का करें इस्तेमाल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.