होम / वैज्ञानिकों ने खोज लिया धरती का विकल्प? इस ग्रह पर घर बना सकेंगे इंसान, 12 दिन जितना बड़ा होगा 1 साल…7 पीढ़ी तक जिंदा रहेंगे लोग

वैज्ञानिकों ने खोज लिया धरती का विकल्प? इस ग्रह पर घर बना सकेंगे इंसान, 12 दिन जितना बड़ा होगा 1 साल…7 पीढ़ी तक जिंदा रहेंगे लोग

Sohail Rahman • LAST UPDATED : October 28, 2024, 5:22 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), New Planet: वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जिसके बारे में कहा जाता है, ये मानव ग्रह मानव जीवन के लिए उपयुक्त हो सकता है। इस ग्रह पर जीवन की संभावनाओं को देखते हुए वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस ग्रह पर मनुष्य सात पीढ़ियों तक एक साथ रह सकेंगे। यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि, इस नए और संभावित ग्रह को ग्लीज 12बी के नाम से जाना जाता है। 

ग्लीज 12बी के नाम से जाना जाएगा ये ग्रह

वैज्ञानिकों की भाषा में इसका नाम एक्स्ट्रासोलर प्लेनेट या एक्सोप्लैनेट है। ग्लीज 12बी एक छोटे और ठंडे लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है, जो पृथ्वी से करीब 40 प्रकाश वर्ष दूर मीन राशि में मौजूद है। खास बात यह है कि इस ग्रह पर एक साल पृथ्वी के 12.8 दिनों के बराबर होता है। दरअसल, यह ग्रह अपने तारे ग्लीज 12 की परिक्रमा बहुत करीब से करता है। जिसके कारण इसका एक साल बहुत छोटा होता है।

जो दुनिया के ताकतवर देश नहीं कर पाए छोटे से मुस्लिम देश ने इजरायल के साथ मिलकर किया वह काम, फटी रह गईं अमेरिका की आंखें

इस ग्रह में ये है खास बात

बताया जा रहा है कि इस ग्रह पर पृथ्वी जैसी कई स्थितियां पाई गई हैं। जैसे कि तरल पानी की मौजूदगी, वायुमंडल की मौजूदगी और तापमान भी पृथ्वी जैसा ही है। इसके अलावा इस ग्रह पर जीवन के लिए जरूरी तत्व जैसे कार्बन, नाइट्रोजन और ऑक्सीजन भी पाए गए हैं। साथ ही इस ग्रह की जलवायु काफी स्थिर है, जो जीवन के विकास के लिए अनुकूल है। साथ ही यह ग्रह एक तारे का चक्कर लगाता है, जो सूर्य के समान है। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि इस ग्रह पर जीवन की अवधि पृथ्वी से कहीं ज्यादा होगी। इस ग्रह पर जीवन के लिए अनुकूल परिस्थितियां इतनी स्थिर हैं कि मनुष्य यहां सात पीढ़ियों तक एक साथ रह सकेंगे।

47 लाख कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बड़ी खुशखबरी, बैंक अकाउंट में सरकार भेजेगी इतनी राशि की मालामाल हो जाएंगे आप, जानें आपका नाम है या नहीं?

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.