आपको बता दें कि हाल ही में शाहरुख खान कटरा में माता वैष्णो देवी के दरबार में मत्था टेकने पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर इस दौरान का उनका वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपना चेहरा ढंके हुए हैं। हालांकि बाद में उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। जिसमें से उनकी एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में शाहरुख के माथे पर ‘टीका’ लगा हुआ है।
Shah Rukh Khan yesterday after seeking blessings from Mataji of Vaishno Devi Temple. ❤️
Love You Legend @iamsrk !!! pic.twitter.com/bASQroZYnG
— Arijit ᴾᴬᵀᴴᴬᴬᴺ // Besharam Rang (@ISRKzBeliever) December 12, 2022
उनकी इस तस्वीर की हर कोई तारीफ कर रहा है। उनके चाहने वालों ने इस तस्वीर को देखने के बाद उन्हें सच्चे सेक्युलरिज्म का प्रतीक बताया है। एक फैन ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि “कल माता वैष्णो देवी के मंदिर में प्रार्थना करने के बाद शाहरुख खान… लव यू लीजेंड।” शाहरूख खान की इस तस्वीर को उनके फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं।
LATEST: MEGASTAR #ShahRukhKhan𓀠 clicked at #VaishnoDevi while seeking blessings for #Pathaan..
The Most Secular Actor In The History of Indian Cinema..💓👑🛐 pic.twitter.com/YiDhpuKkzh
— ᏞᏌᏟᏆFᎬᎡ🔥 (@FanXGaurav) December 12, 2022
जानकारी दे दें कि शाहरूख खान के साथ इस दौरान फिल्म ‘पठान’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी थे। बता दें कि ये फिल्म साल 2023 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शाहरूख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। फिल्म का एक गाना ‘बेशर्म रंग’ हाल ही में रिलीज किया गया है। जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शाहरुख और दीपिका दोनों की इस गाने में ‘किलर लुक’ में नजर आ रहे हैं।
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.