होम / Women Sign In HIV And AIDS: महिलाओं में AIDS और HIV के लक्षण होते हैं पुरुषों से अलग, जाने क्या है दुष्प्रभाव

Women Sign In HIV And AIDS: महिलाओं में AIDS और HIV के लक्षण होते हैं पुरुषों से अलग, जाने क्या है दुष्प्रभाव

Simran Singh • LAST UPDATED : April 23, 2023, 2:18 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Women Sign In HIV And AIDS, मुंबई: आज के समय में AIDS जैसी परेशानियां दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। HIV का सही समय पर इलाज करना और उससे बचना बहुत जरूरी है। वहीं अगर किसी महिला के अंदर AIDS जैसी बीमारी पनप रही है। तो उसके लक्षणों का पता कैसे लगाया जाए आज किस रिपोर्ट में हम आपको बताएंगे।

आम सर्दी जुखाम जैसे होते हैं लक्षण

HIV और AIDS के लक्षण आम सर्दी जुकाम जैसे ही होते हैं। वही महिलाओं के अंदर यह लक्षण पुरुषों की तुलना में बिल्कुल अलग होते हैं। ऐसे में आम सर्दी जुखाम को नजरअंदाज करना भी स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है। आज की रिपोर्ट में हम आपको AIDS और HIV के लक्षणों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो सिर्फ महिलाओं में मिलते हैं।

पीरियड साइकिल में बदलाव

महिला के अंदर HIV होने के पहले लक्षणों में पीरियड साइकिल के बदलने का लक्षण शामिल है। इस दौरान पीरियड काफी कम हो जाते हैं या फिर पूरी तरीके से बंद हो जाते हैं।

भूख का कम होना

HIV के शुरुआती लक्षणों में भूख कम लगना या भूख का मर जाना भी शामिल है। ऐसे में शरीर के अंदर पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। जिससे धीरे-धीरे शरीर कमजोर होने लगता है और बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है। ऐसे में धीरे-धीरे अगर वजन कम हो रहा है। तो यह AIDS और HIV के लक्षण हो सकते हैं।

पेट की परेशानी

अगर पेट में लगातार दर्द रहता है और उल्टी जैसा मन हमेशा बना रहता है। तो इसकी तुरंत जांच कराएं क्योंकि यह भी HIV के लक्षणों में से एक है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

शरीर के अलग भागों में गांठ बनना

गर्दन के पीछे कंधे के आसपास या फिर शरीर में कई हिस्सों में अगर आपको गांठ बनती है। तो यह भी HIV के लक्षणों में से एक है। इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए तुरंत डॉक्टर से सलाह लें और जांच करवाना शुरू कर दें।

शुरुआत में रहता है हल्का बुखार

HIV के शुरुआती लक्षणों में शरीर पर हल्का बुखार रहता है। वही आज के भाग दौड़ भरी दिनचर्या में यह आम है कि लोग थक जाए और उनका शरीर गरम हो जाए लेकिन अगर आप बिना कुछ किए थक जाते हैं। तो यह HIV और AIDS के लक्षण हो सकते हैं।

पूरे शरीर में लाल रैशेज होना

HIV के लक्षणों में ही काफी आम लक्षण है। जिसमें पूरे शरीर पर लाल रंग के रैशेज हो जाते हैं। इसमें कुछ में खुजली होती है तो कुछ में नहीं होती है और अजीब सी निशान देखने को मिलता है। अगर ऐसे निशान आपके शरीर पर मौजूद है तो तुरंत डॉक्टर से जांच कराएं।

 

ये भी पढ़े: गर्मियों में ऑयली स्किन से है परेशान तो मुल्तानी मिट्टी से बने इन 4 फेस पैक का करें इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.