होम / Ramadan 2023: रमजान में रोजा रखने के होते है कई फायदे, जाने रोजे के छुपे हुए राज

Ramadan 2023: रमजान में रोजा रखने के होते है कई फायदे, जाने रोजे के छुपे हुए राज

Simran Singh • LAST UPDATED : March 22, 2023, 1:44 pm IST

इंडिया न्यूज:(Ramadan 2023) रमजान का पाक महीना बस शुरू हो ही गया है। इस महीने अल्लाह की इबादत करके और रोजा रख के अपने अंतर्मन को शांत किया जाता है। बता दे कि ईद-उल-फित्त्र इस साल 22 या फिर 23 अप्रैल को मनाई जाएगी जो चांद पर निर्भर करता है। इस्लामिक कैलेंडर के हिसाब से रमजान का महीना हर बार 9 महीने के अंतराल पर आते हैं। इस समय सभी आध्यात्मिक तौर पर अपने अंतर्मन को शांत करने की कोशिश करते हैं।

आखिर क्या है रमजान

रमजान के महीने में रोजा रखे जाते हैं। जो दुनियाभर के मुसलमान रखते हैं। इसमें सूरज उगने से पहले से लेकर सूर्यास्त तक उपवास रखा जाता है। रमजान में 12 से 14 घंटे का रोजा होता है। जिससे पाचन तंत्र को आराम मिलता है और इंसानी शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है। वही रोजा रखने से वजन भी कम होता है।

रोजा रखने के क्या है फायदे

  • रोजा रखने से सिर्फ आध्यात्मिक तौर पर नहीं बल्कि शारीरिक तौर पर भी कई फायदे मिलते हैं। जिसमें वजन कम होना, कम कैलोरी का सेवन करना, 12 से 14 घंटे उपवास करके वजन कम करने में मदद मिलती है। साथ ही रोजा ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करता है। इससे ब्लड शुगर का भी स्तर सामान्य रहता है और दिमाग शांत रहता हैं।
  • शरीर का डाइजेशन मजबूत होता है। उपवास के दौरान शरीर का पाचन तंत्र मजबूत होता है। जिससे आगे इंसानी शरीर को फायदा होता है। रोजे के समय 12 से 14 घंटे खाना ना खानें से पाचन तंत्र को आराम मिलता है।
  • रोजा रखने से शरीर के अंदर खराब हो चुके सेल्स अपने आप ही शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
  • शरीर का मेटाबॉलिज्म स्ट्रांग होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है लेकिन इसका फायदा तभी होगा जब आप इफ्तारी में हेल्थी खाना खाएंगे अगर ज्यादा ताला भुना खाना खाए जाए तो इससे भी शरीर को नुकसान हो सकता हैं।
  • खाने की आदत बदलने से और भक्ति में ध्यान लगाने से कई लोगों का मानना यह है कि उन्हें अंतर्मन से अच्छा महसूस होता है और वह ज्यादा फोकस से काम कर पाते हैं।

 

ये भी पढ़े: 22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल दिवस, जाने क्या है इसकी महत्वता

लेटेस्ट खबरें

Raju Pal Murder Case: राजू पाल हत्याकांड में सात लोग दोषी करार, अतीक अहमद का भी नाम शामिल
Arvind Kejriwal: केंद्रीय मंत्री पुरी का हमला, बोलें- “केजरीवाल का टाइम लिमिटेड, मैडम पद के लिए तैयारी कर रहीं”
Ananya Panday ने BFF Suhana Khan को दी ये बड़ी सलाह, बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा को लेकर कही ये बात
51 साल की उम्र में ‘चक दे इंडिया’ फेम Vidya Malvade ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकनी में शेयर की तस्वीरें
IPL 2024: मैच से पहले दोनों टीम जान लेते हैं पिच का हाल, फिर बनाते हैं रणनीति
Mukhtar Ansari Death: अखिलेश, तेजस्वी, ओवैसी…समेत इन नेताओं ने मुख्तार के मौत पर खड़ा किया सवाल, जांच की मांग
Crew के डायरेक्टर ने Kareena Kapoor-Kriti Sanon और Tabu के बीच इगो क्लैश को लेकर किया ये बड़ा खुलासा
ADVERTISEMENT