होम / Eid Gift Item 2023: इस ईद इन तोपों से अपने चाहने वालों को लाए अपने और करीब ईद के मुकम्मल दे मिलेंगे दुआएं

Eid Gift Item 2023: इस ईद इन तोपों से अपने चाहने वालों को लाए अपने और करीब ईद के मुकम्मल दे मिलेंगे दुआएं

Simran Singh • LAST UPDATED : April 21, 2023, 12:40 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Eid Gift Item 2023, दिल्ली: रमजान के पाक महीने के बाद अब ईद के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। नए कपड़े, पकवान, मिठाइयों के साथ रिश्तादारों का इस मौके पर स्वागत किया जाता है। अगर आप भी ईद के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों के घर जाने का सोच रहे हैं। तो उनके लिए गिफ्ट जरूर लेकर जाए जिससे आपके रिश्तो में मिठास भर जाएगी।

ट्रेंडिंग कपड़े

किसी भी त्योहार के मौके पर दोस्तों और परिवार वालों को कपड़े देना काफी अच्छा माना जाता है। वैसे ही भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका जैसे जगहों पर भी कपड़ों को तोहफे में देना काफी प्रचलित है। ईद के मौके पर अपने दोस्तों को स्पेशल और ट्रेंडिंग शेरवानी गिफ्ट करना अच्छा माना जाएगा। अगर आप लड़कों को शेरवानी और लड़कियों को ईद के मौके पर शरारा, गरारा या फिर पाकिस्तानी कुर्तियां गिफ्ट करते है। तो इससे सामने वाला व्यक्ति बहुत खुश हो जाएगा।

ज्वेलरी

यदि आप अपनी मां, बहन, पत्नी या फिर महिला मित्र को कुछ बहुमूल्य तोहफे में देना चाहते हैं। तो गहनों से अच्छा कुछ और नहीं हो सकता। महिलाओं के लिए कहना उनका स्त्रीधन होता है। ऐसे में अंगूठी, यह रिंग, नोज पिन, ब्रेसलेट या फिर गले का छोटा सा नेकलेस देना काफी अच्छा रहेगा।

कुरान

ईद के मौके पर कुरान को गिफ्ट करने से सामने वाले इंसान से आपके रिश्ते और भी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। वैसे भी कुरान गिफ्ट करना इस्लाम धर्म में काफी शुभ माना जाता है। वहीं अगर आप घर के बड़े बुजुर्गों को यह तोहफा देते हैं। तो इससे वह काफी प्रसन्न हो जाएंगे।0

इस्लाम की किताब

अपने धर्म के बारे में बताते हुए अगर बच्चों और युवाओं को इस्लाम के किताब दी जाए। तो काफी अच्छा रहता है क्योंकि बच्चों और युवाओं को कहानियां पढ़ना काफी पसंद होता है इसलिए इस्लाम से जुड़ी सच्ची कहानियों के किस्से भेंट में देना काफी सही माना जाता हैं।

चैरिटी

अगर आप भी इस ईद के मौके पर कुछ भला करना चाहते हैं और गरीबों की मदद करना चाहते हैं। तो चैरिटी एक काफी अच्छा सुझाव हो सकता है। इसमें आप कपड़े, खाने की चीज है, पैसे या फिर जरूरत का सामान चैरिटी में दे सकते हैं। इससे लोगों की मदद भी होगी और ईद के मुकम्मल दिन पर दुआएं भी मिलेंगे।

 

ये भी पढ़े: हिना खान के लुक से अपनाए अपने ईद का लुक और महफिल में लगाए चार चांद

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.