होम / Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये नियम

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये नियम

Amit Gupta • LAST UPDATED : October 6, 2021, 12:23 pm IST

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines: शारदीय नवरात्र में सभी मां वैष्णो देवी पहुंच कर माता का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। पिछले डेढ़ वर्ष से करोना के कारण देश के अनेक मंदिर बंद थे। इस बार शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri 2021) 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहे हैं और मां वैष्णोे देवी के दरबार पहुंचकर मन्नत पूरी करना चाहते हैं।

ऐसे में वहां कैसे पहुंचे? कोरोना काल के कारण वहां क्या गाइडलाइन हैं? इस बारे में हम आपको आज बताएंगे mata vaishno devi yatra guidelines in hindi ताकि आपको मां के दरबार में पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसके साथ ही हम आपको बता दें कि इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। साथ ही कोविड टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट होना बहुत जरूरी है।

Aswin Navratri 2021 Mata Mansa Devi Mela मां के दर्शन के लिए आनलाइन ई टोकन जरूरी

Aswin Navratri 2021 Jwalamukhi Shakti Peeth Mela

जानिए नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग से कपड़े पहनना होता है शुभ

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines कटरा जाने से पहले जान लें ये नियम (Mata Vaishno Devi Yatra Guidelines in Hindi)

शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर 2021 से शुरू हो रहे हैं। ऐसे में मां के दरबार में भीड़ जुटना शुरू हो गई है। वैष्णो देवी मां के दर्शनों के लिए क्या नियम रखे गए हैं इसका जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। इन्हें पूरा किए बिना आप माता वैष्णो देवी दरबार में एंट्री नहीं कर पाएंगे।

नैना देवी मंदिर में दर्शन के लिए वैक्सीन प्रमाणपत्र जरूरी

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines ये हैं नियम (Mata Vaishno Devi Yatra Protocol)

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ((SMVDSB)) द्वारा कोरोना महामारी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि केवल उन्हीं भक्तों को दर्शनों की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने आॅनलाइन पंजीकरण कराया है।

गर्भवती महिलाएं व्रत के दौरान कैसे रखें अपनी सेहत का ध्यान

इसके साथ ही भक्तों के लिए अपने मोबाइल फोन पर ‘आरोग्य सेतु’ एप्लिकेशन का उपयोग करना जरूरी है।

कोरोना नेगेटिव की रिपोर्ट सबसे जरूरी है। पूरी तरह स्वस्थ या फिर जिनमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हीं भक्तों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

कोविड प्रोटोकाल के तहत फेस मास्क और फेस कवर का यात्रा के दौरान प्रयोग करना अनिवार्य है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार जम्मू-कश्मीर के बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों को कोविड 19 एंटिजेन टेस्ट करवाना होगा। जिन भक्तों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव होगी उन्हें ही मां वैष्णो देवी की यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बताया कि रेड जोन के अंतर्गत आने वाले जिले के तीर्थयात्रियों को भी कोविड -19 परीक्षण से गुजरना होगा और परिणाम ‘नेगेटिव’ होने पर ही आगे बढ़ने की अनुमति होगी।

Navratri 2021 Day 1 Maa Shailputri Puja Vidhi, Timings, Mantra, Muhurat, Aarti

Navratri 2021 Day 2 Maa Brahmacharini Puja Vidhi, Timings, Mantra, Muhurat, Aarti

Navratri 2021 3rd Day Maa Chandraghanta Puja Vidhi, Timings, Mantra, Muhurat, Aarti

Navratri 2021 Day 4 Maa Kushmanda Puja Vidhi, Timings, Mantra, Muhurat, Aarti

Navratri 2020 5th Day Maa Skandamata Puja Vidhi, Timings, Mantra, Muhurat, Aarti

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने यह भी आदेश जारी किए है कि भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश करने से पहले अपने हाथ और पैर साबुन और पानी से बार-बार धोना चाहिए ताकि इंफैक्शन न फैले।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार तीर्थयात्रियों को हर समय छह फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखना आवश्यक है।

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कहा है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति, कॉमरेडिटी वाले व्यक्ति, गर्भवती महिलाओं और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर रहने की सलाह दी जाती है।

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines के लिए ये जरूरी कागजात अपने साथ जरूर रखें (Mata Vaishno Devi Yatra documents required)

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड जारी सूचना के अनुसार माता के दर्शन करने आने वाले सभी भक्तों को फोटो पहचान पत्र और पते का प्रमाण साथ रखना होगा, इसके बिना यात्रा की अनुमति नहीं है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अनुसार mata vaishno devi yatra documents required के लिए आप पहचान पत्र के रूप में पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी या फिर पैन कार्ड रख सकते हैं।

Navratri 2021 6th Day Maa Katyayni Puja Vidhi, Vrat Katha, Mantra, Aarti in Hindi

Navratri 2021 7th Day Maa Kalratri Puja Vidhi, Vrat Katha, Mantra, Aarti in Hindi

Navratri 2021 8th Day Maa Mahagauri Puja Vidhi, Vrat Katha, Mantra, Aarti in Hindi

Navratri 2021 9th Day Maa Siddhidatri Puja Vidhi, Vrat Katha, Mantra, Aarti in Hindi

Vaishno Devi Yatra 2021 Latest Guidelines Online Registration for Mata Vaishno Devi

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि मां के दर्शन करने के लिए बोर्ड पहले ही आनलाइन रजिस्ट्रेशन (online registration for mata vaishno devi) प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। भक्त यात्रा पंजीकरण पर्ची, कक्ष बुकिंग और पूजन सहित सभी बुकिंग आनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

आॅनलाइन यात्रा पर्ची श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से मिलेगी। वेबसाइट पर जाकर पहले पंजीकरण करना होगा, जिसके बाद एक आईडी और पासवर्ड का चयन करना होगा। जिसके बाद उपयोगकर्ता का नाम और पासवर्ड बोर्ड की वेबसाइट के होम पेज पर या पॉपअप स्क्रीन पर रजिस्टर लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण करके प्राप्त किया जा सकता है।

More About Navratri Wishes : 

1st navratri maa shailputri

2nd Navratri Maa Brahmacharini

3rd Navratri Maa Chandraghanta

4th Navratri Maa Kushmanda

5th Navratri Maa Skandamata

6th Navratri Maa Katyayani

7th Navratri Maa Kalratri

8th Navratri Maa Mahagauri

9th Navratri Maa Siddhidatri

Connect With Us: Twitter facebook

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT