India News (इंडिया न्यूज), Viral Video: वैलेंटाइन वीक यानी प्यार करने वालों का पूरा हफ्ता। इस  दौरान प्यार का इजहार करने के कई तरीके हैं। कहते हैं कि जब कोई प्यार में पड़ जाता है तो वह दिन और रात का फर्क करना भूल जाता है। प्यार करने वालों के लिए अपने प्यार का इजहार करने की कोई खास जगह नहीं होती। उन्हें जहां मौका मिलता है, वहीं उनकी प्रेम कहानी शुरू हो जाती है।

प्यार में डूबी ऐसी ही एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने प्रेमी से बात करते हुए इस लड़की को इस बात का अहसास भी नहीं हुआ कि वह रेलवे ट्रैक पर लेटकर बात कर रही है। जब तक उसे अहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ट्रैक पर ट्रेन आ गई और लड़की को भागने का मौका ही नहीं मिला। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी की सांसें रोक दीं।

लड़की के ऊपर से गुजर गई ट्रेन

इस वायरल वीडियो में एक लड़की मोबाइल पर बात करती नजर आ रही है। लड़की अपने फोन पर व्यस्त थी। बताया जा रहा है कि वह अपने प्रेमी से बात कर रही थी। रेलवे ट्रैक पर लेटकर बात कर रही इस लड़की को पता भी नहीं चला और ट्रेन उसके ऊपर से सनसनाती हुई गुजर गई। लोगों को लगा कि अब यह लड़की अपनी जान गंवा देगी। लेकिन हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब ट्रेन गुजरने के बाद लड़की फोन पर बात करते हुए उठी और स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई।

ये है इंसानों के बनाए 3 सबसे खतरनाक हथियार, आखिरी वाला तो सीधा ‘पालात लोक’ से निकाला

लोगों ने जताई हैरानी

यह वीडियो पुराना है लेकिन वैलेंटाइन वीक के मौके पर एक बार फिर वायरल हो रहा है। लड़की का ऐसा प्यार देखकर हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों ने लिखा कि लड़की ने जरूर अपने बाबू-सोना को दो मिनट के लिए होल्ड पर रखा होगा। वहीं कई लोगों ने इसे मूर्खता की चरम सीमा बताया। कई लोगों ने लिखा कि ऐसे बेवकूफों की वजह से ही ट्रेन हादसे भी होते हैं। क्या उन्हें इस प्यार को दिखाने के लिए कोई और जगह नहीं मिली?

C फॉर Cat और ‘ग’ से गमला का जमाना गया, अब UP की किताबों में होगा बड़ा बदलाव!