India News (इंडिया न्यूज़), Viral Video: आज दुनियाभर में जमकर वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। इस दिन कपल्स एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हैं और गिफ्ट भी देते हैं। इसी कारण से प्यार करने वाले कपल्स वैलेंटाइन वीक का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन क्या हो जब इस दिन को यादगार बनाने की कोशिश में आप किसी को चप्पल से पीट दें? ये पढ़ने में बड़ा अजीब लग रहा है लेकिन ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा में है। इसमें एक मां ने अपनी बेटी को उसके ब्वॉयफ्रेंड के साथ छत पर पकड़ लिया। इसके बाद उसने दोनों के साथ कुछ ऐसा किया जो वायरल हो गया।
वायरल हो रहा वीडियो
इस वायरल वीडियो को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपनी बेटी को एक लड़के के साथ पकड़ लेती है। इसके बाद वो गुस्से में आगबबूला हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की की मां पहले लड़के को चप्पल से पीट रही है। इसके बाद वो भाग जाता है। लड़के को भगाने के बाद महिला अपनी बेटी को चप्पल से बेरहमी से पीट रही है। जब यह पूरी घटना हो रही होती है तो कोई पीछे से इसे रिकॉर्ड कर लेता है जो अब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स इसे वैलेंटाइन डे का ट्रेंड बता रहे हैं।
महाकुंभ को बदनाम करने वालों पर पुलिस का एक्शन, 54 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ FIR दर्ज
वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स मजे ले रहे हैं
वायरल वीडियो में लड़के-लड़की की पिटाई की यह घटना कब और कहां हुई, इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। लेकिन आज वैलेंटाइन डे के दिन इसे खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को एक्स पर 14 फरवरी यानी आज अपलोड किया गया है। इसे अब तक 73000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “दिल खुश कर देने वाला वीडियो।” दूसरा लिखता है, “आखिरकार आज लड़की को पता चल ही गया कि उसकी मां भी बदरंग दल की कार्यकर्ता है?”