India News (इंडिया न्यूज), Sound in Space: मानव सभ्यता की शुरुआत से ही उसे अंतरिक्ष के बारे में जानने की हमेशा से जिज्ञासा रही है। यही वजह है कि किताबों, कविताओं और कहानियों में हमेशा से अंतरिक्ष का जिक्र होता रहा है। जैसे-जैसे मानव सभ्यता का विकास हुआ, लोगों ने अंतरिक्ष में पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी, जो 4 अक्टूबर 1957 को तब पूरी हुई जब तत्कालीन सोवियत संघ ने पहला कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक-1 लॉन्च किया।

इसके कुछ साल बाद इंसान भी अंतरिक्ष में पहुंच गया जब 12 अप्रैल 1961 को वोस्तोक-1 अंतरिक्ष यान से यूरी गगारिन ने अंतरिक्ष की यात्रा की। इसके साथ ही कई बातें शुरू हो गईं जैसे अगर कोई इंसान अंतरिक्ष में जोर से चिल्लाए तो क्या होगा, उसकी आवाज कितनी दूर तक जाएगी। चलिए आपके इस सवाल का जवाब देते हैं कि अगर कोई इंसान अंतरिक्ष में जोर से चिल्लाए तो क्या होगा, उसकी आवाज कितनी दूर तक जाएगी?

आपकी आवाज कहीं नहीं पहुंचेगी

बड़े-बड़े तारे अंतरिक्ष में चक्कर लगाते रहते हैं, फिर भी हम उनकी आवाज नहीं सुन पाते। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अंतरिक्ष में वायुमंडल नहीं होता। इसलिए अगर आप अंतरिक्ष में जाकर जोर से चिल्लाएंगे तो आपकी आवाज कहीं नहीं पहुंचेगी। क्योंकि अंतरिक्ष में वैक्यूम होता है, यानी वहां हवा या कोई माध्यम मौजूद नहीं होता। ध्वनि को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए माध्यम की ज़रूरत होती है, जो धरती पर वायुमंडल के ज़रिए होता है, लेकिन अंतरिक्ष में वायुमंडल की कमी की वजह से उसे माध्यम नहीं मिल पाता।

अगर चिल्लाएँगे तो क्या होगा?

अंतरिक्ष में वायुमंडल की कमी की वजह से अगर आप चिल्लाएँगे तो आपकी आवाज़ आपके गले में ही दबकर रह जाएगी और आपके आस-पास जो भी होगा, वो आपकी आवाज़ नहीं सुन पाएगा। अंतरिक्ष में आपको सिर्फ़ मौन की आवाज़ सुनाई देगी। वहाँ सिर्फ़ शांति और सन्नाटा है। अगर दो लोग चाँद पर एक-दूसरे के पास खड़े होकर चिल्लाएँ, तो भी कोई आवाज़ नहीं सुनाई देगी।

क्या आपके सिर पर भी मंडरा रही है शनि की साढ़ेसाती, इस एक मंत्र को जपते ही हर कष्टों से मिल जाएगी मुक्ति, जानें तरीका

अंतरिक्ष यात्री कैसे संवाद करते हैं?

अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यात्री संवाद करने के लिए रेडियो संचार उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। वो एक-दूसरे को संकेत भेजते हैं जो ध्वनि में बदल जाते हैं। इन ध्वनियों की मदद से अंतरिक्ष यात्री एक-दूसरे से संवाद करते हैं।

Trump ने Zelensky से कहा… अगर न मिले होते अमेरिकी हथियार, तो 2 हफ्ते भी टिक नहीं पाता यूक्रेन, जाने कौन-से हैं वो विधवंसक वैपेन