India News(इंडिया न्यूज), Viral Video: आजकल लोग फेमस होने के लिए तरह-तरह की चीजों को आजमाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि ये वीडियो स्क्रिप्टेड भी हो सकता है। वीडियो काफी मजाकिया है दरअसल इसमें एक बच्चे को जब गुटखा खाने पर टोका जाता है तो उसका जवाब सुनकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। आप बच्चे की प्रतिक्रिया सुनकर हंस पड़ेंगे। यह वायरल वीडियो न सिर्फ मजेदार है बल्कि बच्चे की नादानी देखकर आपको दुख भी होगा कि, कैसे छोटे-छोटे बच्चे का भविष्य बर्बाद हो रहा है। आप वीडियो को देखकर हंस देंगे।
वीडियो जमकर हो रहा वायरल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, जब शख्स ने बच्चे को गुटखा खाने से रोका तो उसे अलग ही जवाब मिला। शख्स पहले कहता है कि इस बच्चे को देखो, यह 9वीं में पढ़ता है और गुटखा चबा रहा है। शख्स लड़के से कहता है, तुम गुटखा चबा रहे हो, तो क्या तुम मर जाओगे? इस पर बच्चा जो जवाब देता है उसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल वो बच्चा इसका जवाब ये देता है कि, जब गुटखा खाकर शाहरुख खान नहीं मरे तो हम कैसे मर सकते है।
देश का नाम पूछने पर मिला ये जवाब
इसके बाद शख्स ने बच्चे से देश का नाम पूछा। इस पर बच्चा जवाब देते हुए कहता है कि नरेंद्र मोदी। जब उसने मना किया तो उसे अनोखा जवाब मिला वीडियो में आप आगे देखेंगे कि बच्चे के दोस्त ने तुरंत उसे बताया कि उसका जवाब गलत है। एक बच्चे ने इस पर शख्स उससे सही जवाब देने के लिए कहता है। इस पर बच्चे का दोस्त हिंदी, इंग्लिश और मैथ बोलकर जवाब देता है। उसका जवाब सुनकर सवाल पूछने वाला शख्स हैरान रह जाता है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है।