India News (इंडिया न्यूज), Woman Cleaning Snake: सोशल मीडिया पर इस समय कुछ भी वायरल होता है। जिसको देखने के बाद कभी शाबाशी तो कभी गाली हाथ लगता है। वहीं बता दें कि, सांप एक ऐसा जीव है, जो जहरीला न भी हो और इंसान के सामने आ जाए तो इंसान कांपने लगता है। लेकिन कुछ लोग इतने बहादुर होते हैं कि वो सांप से डरते नहीं बल्कि उसके सामने डटकर खड़े रहते हैं। ऐसा ही एक विडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला बच्चे की तरह सांप को नहलाती नजर आ रही है और दो सांप अपनी बारी का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग इसकी तुलना उन महिलाओं से कर रहे हैं जो अपने बच्चों को नहलाकर उन्हें ‘राजा बेटा’ बना देती हैं।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हाल ही में इंस्टाग्राम अकाउंट @si_kirtan पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला कोबरा सांप को नहलाती नजर आ रही है। वहीं वीडियो को देखने में वो ग्रामीण परिवेश की लग रही है। उसके पास एक सपेरे का बक्सा भी है, जिसमें वो अक्सर सांप रखते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि महिला सपेरों के परिवार से ताल्लुक रखती है और सांप के दांत टूटे हुए हैं, इसलिए वो महिला को नहीं काट रहा है। हालांकि, इंडिया न्यूज इस दावे की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है।
सांप को नहलाती दिखी महिला
दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला सांप को प्लास्टिक के टब में रगड़कर नहला रही है। वह उसका सिर भी पानी में डुबो रही है। लेकिन सांप उस पर हमला नहीं कर रहा है। इसके अलावा सामने दो अन्य कोबरा सांप फन फैलाए बैठे हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इस वीडियो को 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि नहा लो और राजा बन जाओ बेटा! वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा कि उनके पुराने ऑफिस में भी यही हाल था।