होम / World Water Day 2023: 22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल दिवस, जाने क्या है इसकी महत्वता

World Water Day 2023: 22 मार्च को मनाया जाता है विश्व जल दिवस, जाने क्या है इसकी महत्वता

Simran Singh • LAST UPDATED : March 22, 2023, 9:22 am IST

World Water Day 2023: आज 22 मार्च है और आज के दिन पूरे विश्व में जल संरक्षण और रखरखाव की महत्वता को बताने के लिए विश्व जल दिवस मनाया जाता है। आपने यह मुहावरा तो सुना ही होगा कि “जल ही जीवन है” जल मनुष्य और जीव-जंतुओं के लिए बहुत जरूरी है। ताकि वह अपना भरण-पोषण कर सकें। चाहे वह खेती करना हो, घर का काम करना हो, पानी पीना हो, नहाया हो या फिर कोई भी काम करना होगा जल हमारे लिए बहुत जरूरी।

क्या है विश्व जल दिवस का इतिहास

22 दिसंबर 1992 को संयुक्त राष्ट्र असेंबली ने यह घोषणा की थी कि 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाएगा। उसके अगले ही साल 1993 में दुनिया भर में 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाने लगा इसीलिए हर साल बड़े-बड़े अभियान चलाए जाते हैं। जिससे लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जा सके कि जल जीवन के लिए कितना जरूरी है।

इस साल का विश्व जल दिवस थीम

हर साल UN द्वारा विश्व जल दिवस के आसपास जल सम्मेलन का आयोजन किया जाता है। वहीं इस साल संयुक्त राष्ट्र 2023 जल सम्मेलन 22 से 24 मार्च न्यूयॉर्क में किया जाएगा। इसके साथ ही बता दें कि 2010 में यूनाइटेड नेशंस ने सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल एवं स्वच्छता के अधिकारों को मानव अधिकार के रूप में मान्यता दी थी।

 

ये भी पढ़े: XBB1.16 वैरिएंट  कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक, 140% की तेजी से बढ़ने वाला पहला वायरस

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.