<

25 हजार से भी सस्ते हो गए हैं ये 4 स्मार्टफोन, जानें कहां-कहां मिल रहे हैं बेस्ट फीचर्स और क्वालिटी वाले ये मोबाइल

इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि अच्छे और बेस्ट फीचर्स वाले स्मर्टफोन आपको कितने दाम में और कहां-कहां देखने को मिल सकते हैं. कुछ ऑनलाइन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं.

Best Economic SmartPhones under Rs 25000: स्मार्टफोन्स की एक के बाद एक सीरीज लॉन्च हो रही हैं, जिसके बाद पुरानी सीरीज के मोबाइल के दाम कम हो जाते हैं. अक्सर लोग सस्ते स्मार्टफोन पर अच्छे डिस्काउंट खोजते रहते हैं, लेकिन कई बार जानकारी का अभाव होने के चलते डील को क्रैक नहीं कर पाते हैं. अगर आप 30 हजार से ऊपर के मोबाइल 25 हजार से नीचे के दाम में लेना चाहते हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें. इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे कि अच्छे और बेस्ट फीचर्स वाले स्मर्टफोन आपको कितने दाम में और कहां-कहां देखने को मिल सकते हैं. कुछ ऑनलाइन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीद सकते हैं. 

1. सैमसंग गैलेक्सी M56 5G

सैमसंग गैलेक्सी सीरीज अपने स्मार्टफोन्स में हर साल नए-नए फीचर्स और अपडेटेड वर्जन्स लेकर आता है. यह स्मार्टफोन लॉन्च होने के बाद से ही 27,999 से लेकर 30,999 तक के शुरुआती दाम में देखने को मिल रहा था. लेकिन, फिलहाल अमेजन और फ्लिपकार्ट पर यह मोबाइल आपको 21,999 से 22,990 की कीमत पर मिल रहा है. इसके अलावा अगर आप कुछ क्रेटिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिल सकता है. सैमसंग कॉरपोरेट से यह स्मार्टफोन लेन पर आपको 10 फीसदी तक का डिस्काउंट और मिल सकता है. 

2. रियलमी P3 प्रो 5G

रियलमी P3 प्रो 5G अपने दमदार फीचर्स और क्वालिटी के साथ आपक क20,999 की कीमत पर देखने को मिल सकता है. वहीं, पहले आपको यह मोबाइल 22,999 से 23,999 की रेंज में देखने को मिलता था. फिलहाल इस स्मार्टफोन पर कुछ ऑफर चल रहा है, जो आपको फ्लिपकार्ट और रिलायंस डिजिटल पर देखने को मिल सकता है. 

3. पोको X7 प्रो 5G

पोको X7 प्रो 5G जनवरी 2025 में 27,999 से 29,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था. लेकिन, अब कुछ ई-कॉमर्स साइट्स पर आपको यह स्मार्टफोन केवल 22,999 के बजट पर देखने को मिल सकता है. वहीं, अगर आप इसे एक्सचेंज करते हैं तो इसकी कीमत 19,450 तक हो सकती है. 

4. ओप्पो K13 5G

ओप्पो K13 5G एक अच्छा और फीचर्स से लैस स्मार्टफोन है. हालांकि, अब यह मोबाइल आपको 19,999 की कीमत पर ही मिल रहा है. इसके साथ ही साथ आप कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अन्य डिस्काउंट भी ले सकते हैं. अमेजन और फ्लिपकार्ट पर फिलहाल यह मोबाइल उपलब्ध है. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST