Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई भी की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
फतेहपुर में लड़के ने की लड़की के साथ जबरदस्ती
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का, एक लड़की को जबरदस्ती खींचकर बाइक पर बैठाने की कोशिश कर रहा है. वायरल वीडियो थाना कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके बताया जा रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि एक विशेष समुदाय का युवक एक लड़की के साथ जबरदस्ती कर रहा है.
वहीं वीडियो में दिख रहा है कि लड़की बाइक सवार के कृत्य का पुरजोर विरोध कर रही है. आरोपी, युवती का बैग खींचकर उसे अपने साथ ले जाने का दबाव बनाता दिख रहा है. लड़की बैग छुड़ाने की कोशिश करती रही. छोड़ देने की गुहार लगाती रही, लेकिन लड़का बैग घसीटता रहा. ये देखकर लोगों की भीड़ जुट गई.
दूसरी तरफ जिस शख्स की ओर से इसका वीडियो बनाया जा रहा था, उसे भी आरोपी ने धमकाने की कोशिश की. इसके बाद उसने कहा कि ये मेरी गर्लफ्रेंड है. यह हमारा पर्सनल मैटर है. दूर रहो. जब मौजूद लोग पुलिस बुलाने की बात करने लगे तो युवक मौके से फरार हो गया. इसके बाद लड़की के परिजन उसे अपने साथ घर ले गए.
जानकारी के मुताबिक लड़की बीए थर्ड ईयर की छात्रा है. घटनास्थल से उसका घर करीब 3 किलोमीटर दूर है. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है और आगे को कार्रवाई में जुट गई है.
इस मामले पर पुलिस का भी बयान सामने आया है. एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया- “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन पुत्र स्व. हनीफ निवासी उत्तरी खेलदार थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर द्वारा एक लड़की का रास्ता रोककर उसके साथ छेड़खानी कर अश्लील हरकत की जा रही है.”
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने लड़की को खींचते हुए अपनी मोटर साइकिल पर जबरदस्ती बैठाने का प्रयास किया, जिसका लड़की द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई.
एसपी ने बताया कि इस संबंध में थाना कोतवाली पर वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0स0-130/26 धारा -126(2)/75/352/351(2) बीएनएस अभियोग विरुद्ध अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन उपरोक्त के पंजीकृत किया गया है. उन्होंने बताया कि अभियोग में नामित आरोपी अमन सैय्यद उर्फ जॉर्डन को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है.
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Jaipur Woman Harassment Video: जयपुर में फिर से एक ऐसी वारदात हुई है, जिसने कानून…
लेबनानी मूल की पूर्व एडल्ट फिल्म स्टार और वर्तमान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मिया खलीफा ने…
Hyundai Creta Summer Edition:हुंडई मोटर कंपनी ने भारत में हुंडई क्रेटा का समर एडिशन लॉन्च…
Odisha Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. हिन्जिलिकाटु…