Kanpur House Roof Collapse: हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसके नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया.
कानपुर में दर्दनाक हादसा
Kanpur House Roof Collapse: उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक मकान के दो कमरों की छत अचानक ढह गई. हादसे के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. छत गिरने से मलबे में दबकर 21 दिन के नवजात बच्चे समेत परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 8 बजे कानपुर के पनकी पड़ाव इलाके में हुआ. मकान की छत काफी जर्जर हालत में थी. उसे सहारा देने के लिए कई जगह लकड़ी की बलियां लगाई गई थीं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मकान की हालत लंबे समय से खराब थी. अचानक छत गिरने के कारण परिवार के सदस्यों को संभलने या बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला.
हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. इसके बाद स्थानीय निवासियों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया. काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर उसके नीचे दबे चारों लोगों को बाहर निकाला गया. सभी को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि, डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.
मृतकों की पहचान 60 वर्षीय विनोदिनी शुक्ला, उनकी 28 वर्षीय बहू अंशिका शुक्ला और अंशिका के 21 दिन के नवजात बेटे आरव शुक्ला के रूप में हुई है. वहीं, विनोदिनी के 32 वर्षीय बेटे हर्ष शुक्ला गंभीर रूप से घायल हैं. उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह के मुताबिक, हर्ष की शादी चार साल पहले हुई थी. वह इलाके में ही इलेक्ट्रिकल सामान की दुकान चलाते हैं. हादसे में उनकी मां, पत्नी और नवजात बेटे की मौत हो गई.
इस मामले में कानपुर पश्चिम के पुलिस उपायुक्त (DCP) एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे हुई. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
Jagdalpur Gold Jewellery Theft: रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाएं बच्चों के साथ कस्टमर बनकर मोती ज्वेलर्स…
UP Crime: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि फांसी लगाने से पहले उसका गला घोंटा गया…
Anant Singh Daughter Wedding VIP Guest List: अनंत सिंह ने रविवार को अनाउंस किया कि…
Ahmedabad Murder Case: पुलिस ने कहा कि कपल के बीच परिवार से जुड़े मामलों को…
Aligarh road accident: अलीगढ़ के रामघाट रोड स्थित मीनाक्षी पुल पर छोटी दिवाली की रात…
Salman Khan biopic: सलमान खान ने ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के ट्रेलर लॉन्च…