India News (इंडिया न्यूज),Passport rules alert 2025: भारतीय कारोबारी और भगोड़े ललित मोदी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। वानुआतु के प्रधानमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि ललित मोदी की नागरिकता रद्द की जाएगी और उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने मोदी के भारत में किए गए फ्रॉड का हवाला देते हुए यह फैसला लेने की बात कही है। बता दें कि ललित मोदी को वानुआतु ने कुछ साल पहले नागरिकता दी थी।
USA की नागरिता पाने के लिए कुछ भी कर सकते है लोग
Passport Rules alert 2025
दरअसल, अमेरिका जैसे बड़े देशों की नागरिकता पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। इसकी वजह वहां की उच्च सैलरी, जीवन स्तर और अन्य सुविधाएं मानी जाती हैं। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे देश भी हैं, जो आसानी से नागरिकता दे देते हैं। वानुआतु भी ऐसा ही एक देश है, जिसने ललित मोदी को नागरिकता दी थी। लेकिन अब भारत में चल रहे फ्रॉड के मामलों के चलते वानुआतु सरकार ने उनके खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
कैसे रद्द होता है पासपोर्ट
अब सवाल ये है कि किसी देश का पासपोर्ट कैसे रद्द किया जाता है और भारत में इसे लेकर क्या नियम हैं? अगर पासपोर्ट में दी गई जानकारी झूठी पाई जाती है या गलत तथ्य दर्ज होते हैं, तो पासपोर्ट तुरंत रद्द किया जा सकता है। इसके अलावा, किसी व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज होने या देश के खिलाफ साजिश रचने का आरोप साबित होने पर भी पासपोर्ट रद्द किया जा सकता है।
पासपोर्ट अप्लाई करते वक़्त रखे इन् बातों का ध्यान
दुनिया के ज्यादातर देशों में पासपोर्ट रद्द करने के लिए इसी तरह के नियम लागू होते हैं। भारत में भी पासपोर्ट नियमों का उल्लंघन करने पर इसे रद्द किया जा सकता है। इसलिए पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय सभी जानकारियों को सही और ईमानदारी से भरना जरूरी है। ललित मोदी के खिलाफ वानुआतु सरकार के इस फैसले ने उनके भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि ललित मोदी इस फैसले के खिलाफ क्या कदम उठाते हैं।