India News (इंडिया न्यूज), LPG Cylinder Prices To FD Rules Change In March: साल का सबसे छोटा महीना यानी फरवरी खत्म होने वाला है और अगला माह मार्च शुरू होने को है। फाइनेंशियल ईयर 2024 का आखिरी महीना, मार्च कई वजह से काफी अहम है। 1 मार्च 2025 से देश के कई बड़े और महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ेगा। आने वाले महीने में एलपीजी सिलेंडर की कीमत से लेकर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) तक जैसी कई सुविधाओं में बड़े बदलाव होंगे। आगे जानें इन वजहों से आपकी जेब पर कितना असर पड़ने वाला है।
आने वाले महीने की पहली तारीख से कई सेक्टर्स में बड़े नियम बदलने वाले हैं और इन बदलावों का असल आम आदमी के खर्चे पर पड़ेगा। हर बार की तरह मार्च महीने की पहली तारीख को भी कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों का रिव्यू करेंगीं और इसके बाद कीमतों में बदलाव के आसार हैं। हालांकि, राहत मिलेगी या जेब कटेगी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले फरवरी महीने में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कटौती हुई थी।
LPG Cylinder Prices To FD Rules Change In March: मार्च में होने वाले बदलाव
फिक्स्ड डिपॉजिट के नियमों में भी 1 मार्च से बदलाव होंगे, जिसके हिसाब से ब्याज दरों में बदलाव होने वाले हैं। FD के अलावा SEBI ने म्यूचुअल फंड और डीमैट अकाउंट्स में भी 1 मार्च 2025 से बड़े बदलाव करने वाला है। जिसके मुताबिक में 10 लोगों को नॉमिनी बनाने का ऑप्शन मिलेगा। यूपीआई पेमेंट सिस्टम (UPI) से बीमा-ASB सर्विस को 1 मार्च से जोड़ा जा रहा है। यही नहीं मार्च में बैंकों की छुट्टियों में भी बदलाव होंगे। आने वाले महीने में बैंक 14 दिनों तक बंद रहेंगे।