होम / 400KG Lock Ready For Ram Mandir: अलीगढ़ में तैयार हुआ राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला, 30 किलो की है चाबी

400KG Lock Ready For Ram Mandir: अलीगढ़ में तैयार हुआ राम मंदिर के लिए 400 किलो का ताला, 30 किलो की है चाबी

India News Editor • LAST UPDATED : January 10, 2022, 9:47 pm IST

इंडिया न्यूज, अलीगढ़:
400KG Lock Ready For Ram Mandir: भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर (Temple of Lord Shri Ram) अयोध्या में बन रहा है। जिसके लिए अलीगढ़ में 400 किलो का ताला तैयार किया गया है। यह ताला अलीगढ़ की राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में रखा गया है, जहां लोग इसे देख इसकी काफी प्रशंसा कर रहे हैं। प्रदर्शनी में रखे 10 फीट ऊंचे इस ताले के साथ लोग सेल्फी ले रहे हैं। प्रदर्शनी के बाद राम मंदिर प्रशासन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

400KG Lock Ready For Ram Mandir

ताले की चाबी का वजन 30 किलो 400KG Lock Ready For Ram Mandir

अलीगढ़ के ज्वालापुरी निवासी सत्यप्रकाश ने कारीगरों के साथ मिलकर इस ताले का निर्माण किया है। इस बारे में वह बताते हैं कि इस ताले की मोटाई 6 इंच, लंबाई 10 फीट और चौड़ाई 6 फीट है। इसे खोलने और बंद करने के लिए जो चाबी तैयार की गई है, उसका वजन 30 किलो है। इसकी दो चाबी बनाई गई हैं। इस ताले को तैयार करने में लगभग 1 लाख रुपए का खर्च आया है।

परेड में शामिल करने की गुजारिश 400KG Lock Ready For Ram Mandir

सत्यप्रकाश चाहते हैं कि ताले को 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल किया जाए। इसके लिए सत्यप्रकाश ने सीएम योगी और पीएम मोदी को पत्र भेजकर गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि अगर मौका मिला तो अलीगढ़ का यह हुनर सारा देश देख सकेगा। सत्यप्रकाश ने बताया है कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। आयरन के हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया जाएगा। ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी।

Read More: IIT Professor Claims मुंबई-दिल्ली में 5 दिन बाद आएगा पीक

Connect With Us: Twitter | Facebook | YouTube

लेटेस्ट खबरें

Patna Shuklla की स्क्रीनिंग के दौरान इमोशनल हुए Salman Khan, सतीश कौशिक के लिए कही ये बात
Congress: आयकर विभाग से नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस का बड़ा आरोप, IT भाजपा से करें 4,600 करोड़ मांग 
United Nations: केजरीवाल की बढ़ती मुश्किलों के बीच UN का आया बयान, जानें क्या कहा
शादी की अफवाहों के बीच Taapsee Pannu ने फ्लॉन्ट की सगाई की अंगूठी, तस्वीरों में दिखा फ्लॉलेस चेहरा
Pune Railways Viral Video: पुणे में चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश, मौत को टक से छूआ फिर रेलवे स्टाफ ने बचा ली जान, देखें वीडियो
ट्रोलर्स के निशाने पर आई Hardik Pandya की पत्नी Natasa Stankovic, पति की वजह से हो रही हैं ट्रोल
कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका अब मिला 1700 करोड़ का नोटिस
ADVERTISEMENT