India News UP(इंडिया न्यूज) Sultanpur News: सुल्तानपुर में लड़की ने दूल्हे को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताकर शादी से इनकार कर दिया। यह सब जयमाला की रस्म के बाद हुआ। शादी के मंडप में अफरा-तफरी मच गई। दुल्हन के इनकार के बाद बारात को खाली हाथ लौटना पड़ा। इस विवाद के बाद बुधवार (20 नवंबर) को दोनों पक्ष पंचायत के लिए थाने पहुंचे।
यह पूरी घटना सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद कला की है। मुस्तफाबाद कला के दोस्तपुर में बारात आई थी। पिछले दिनों सुजीत नाम के व्यक्ति की बड़ी बेटी बबीता (28) की शादी अखंडनगर थाना क्षेत्र के नगरी मकोईया गांव निवासी बेचन के बेटे पुनीत (30) के साथ तय हुई थी।
UP By Elections: उपचुनाव में वोटिंग के दौरान चला EC का हंटर, सपा के आरोपों के बीच 10 पुलिसकर्मी सस्पेंड
दुल्हन ने शादी से किया इंकार
बबीता ने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की है। वहीं पुनीत हाईस्कूल फेल है। रविवार (17 नवंबर) को उनकी शादी की तारीख तय हुई थी। तय समय के अनुसार पुनीत बारात लेकर सुजीत के घर पहुंचा। सुजीत के रिश्तेदारों और गांव वालों ने बारातियों के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जलपान के बाद शादी की कुछ रस्में निभाई गईं, फिर बारातियों ने खाना-पीना शुरू किया। इसके बाद स्टेज पर जयमाला की रस्म भी अदा की गई, लेकिन इसके ठीक बाद दुल्हन ने दूल्हे को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। यह सुनकर दोनों पक्षों के लोग हैरान रह गए। दोनों पक्षों के बुजुर्गों ने लड़की वालों को काफी समझाने की कोशिश की, मनाने में रात से सुबह हो गई। हालांकि बात नहीं बनी।
दोनों पक्ष में ऐसे हुआ सुलह
दोनों पक्षों में सुलह हो गई। सुबह सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार को लड़की के पिता और लड़के के पिता कुछ लोगों के साथ दोस्तपुर थाने पहुंचे। यहां घंटों बातचीत के बाद सुलह हो गई। दोस्तपुर थाने के एसएचओ पंडित त्रिपाठी ने बताया कि वर पक्ष के लोग तिलक समारोह में जो भी खर्च हुआ है, उसे वापस कर देंगे। वहीं, वधू पक्ष के लोग दूल्हे द्वारा दिए गए सभी जेवर वापस कर देंगे। इस पर लड़की पक्ष के लोग राजी हो गए हैं।
Asian Womens Hockey 2024: बिहार में पहली बार आयोजित हुई एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत की जीत पर गदगद हुए CM नीतीश, टीम को बधाई देते हुए कही ये बात