उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे सहित परिवार के 4 लोगों की मौत

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी कोतवाली इलाके में आज एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। हादसे में मां-बेटे सहित परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई। चारों लोग बाइक से रिलेशन में गए थे और इसके बाद लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार हो गया।

प्राइवेट थी बस और तेज रफ्तार थी, मृतक सात से 52 की उम्र के

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे इंदिरा मनोरंजन पार्क के आगे पुलिया के समीप परिवार की बाइक को बस ने टक्कर मारी। बस प्राइवेट थी और यह शारदानगर की तरफ से आ रही थी। बाइक को बस ने सामने से जोरदार टक्कर मारी। मृतकों की पहचान श्रवण (22), उसकी भाभी प्रज्ञा देवी (30), उनकी सात साल की बेटी लकी व मां महाराजा देवी (52) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक से श्रवण अन्य तीनों लोगों को फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के पकरिया बहन की बीमार सास को देखने ले गया था।

जानिए क्या कहती है पुलिस

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद बस अड्डे से बस को कब्जे में ले लिया है। कोतवाल चंद्रशेखर ने बताया एक बच्चे समेत दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है और इसका चालक मौके से भाग गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द उसे दबोच लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों ने पकड़े दो आतंकी, हथियार बरामद

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube

 

Vir Singh

Recent Posts

Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं व पर्यटकों को 300 बेड वाली डीलक्स डॉर्मेटरी में मिलेंगी उच्च स्तरीय सुविधाएं,जल्द शुरू होगा कार्य

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: तीर्थराज प्रयागराज की संगम नगरी में महाकुम्भ-2025 महापर्व के आयोजन…

9 hours ago

दक्ष पुलिस ही करेगी 45 करोड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा, महाकुंभ में ड्यूटी के लिए रिटेन ‘टेस्ट’ दे रहे पुलिसकर्मी

India News (इंडिया न्यूज)Mahakumbh 2025: योगी सरकार महाकुम्भ 2025 के आयोजन के लिए विभिन्न आयामों…

10 hours ago

प्राकृतिक खेती से गंगा को प्रदूषणमुक्त बना रही योगी सरकार, 27 जनपदों में रसायनमुक्त खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

India News (इंडिया न्यूज)Natural Farming in UP: भारतीय परंपरा में पतित पावनी, मोक्षदायिनी मानी जाने…

10 hours ago

अपने सिपहसालार की हत्या के बाद बौखलाए पुतिन, यूक्रेन को दे डाली अंतिम चेतावनी, सुनकर थर-थर कांपने लगे जेलेंस्की

Russia Ukraine War: रूस के पूर्व राष्ट्रपति और वर्तमान में वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी दिमित्री मेदवेदेव…

10 hours ago