India News ( इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: अभी राणा सांघा और औरंगजेब वाला मामला चर्चाओं में ही था उससे पहले ही समाजवादी पार्टी ने ब्राह्मणों को भी नाराज कर दिया। वहीँ औरंगजेब और राणा सांगा विवाद से क्षत्रिय समाज पहले से ही उखड़ा उखड़ा था। हाल ही में समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल से डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से ब्राह्मण समाज आक्रोश में है। जिसके बाद ब्राह्मण समाज ने अखिलेश यादव से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।
akhilesh yadav
दरअसल, समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी ने राजनीतिक गलियारों में हंगामा मचा दिया है। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने इस टिप्पणी को “अवांछनीय और आपत्तिजनक” करार दिया है और समाजवादी पार्टी से सार्वजनिक माफी मांगने की मांग की है।
इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ में महासभा ने एक आपात बैठक आयोजित की, जिसमें इस टिप्पणी पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। संगठन के प्रवक्ताओं ने कहा, “यह टिप्पणी न केवल एक सम्मानित जनप्रतिनिधि का अपमान है, बल्कि पूरे ब्राह्मण समाज की भावनाओं को भी ठेस पहुँचाती है।” उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफ़ी नहीं माँगते हैं, तो महासभा आंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होगी।
Aaj Ka Mausam: गर्मी से तपती धरती को आज मिलेगी राहत, आसमान से बरसेगी रहमत, धूल भरी आंधी से रहें मौसम