India News UP(इंडिया न्यूज),Akhilesh Yadav: यूपी के सुल्तानपुर में हुई लूट कांड मामले में पुलिस ने अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही लौटकर में शामिल मंगेश यादव को एनकाउंटर में मार गिराया गया। मंगेश यादव के बाद शनिवार को भी एनकाउंटर में पुलिस ने एक आरोपी अजय यादव को गिरफ्तार किया। अजय यादव के टांग में गोली लगी है। इस बीच एक बार फिर एनकाउंटर को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सवाल खड़े कर दिए हैं।
उत्तर प्रदेश में है असुरक्षित महिलाएं?
अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एनकाउंटर का निशान टांग पर जाता है। बड़े पैमाने पर टांग में गोलियां लग रही हैं। इसका नाम दिया जाता है हॉफ एनकाउंटर। यह सब फर्जी एनकाउंटर है। एनसीआरबी का डाटा है की सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं उत्तर प्रदेश में है। क्या एनकाउंटर से हमारी माताएं बनाएं सुरक्षित हो जाएंगे? जो भी फर्जी एनकाउंटर है उनकी जांच जरूर होगी।
UP Weather: यूपी में बारिश बरसाएगी कहर, इन जिलों में आएगी तूफानी आफत
जाहिद वेद पर दर्ज केस पर क्या बोले अखिलेश?
पत्रकारों से बातचीत के सपा मुखिया अखिलेश यादव सपा विधायक जाहिद वेद पर दर्ज हुए मामलों पर भी जवाब दिया। इसपर उन्होंने कहा कि जाहिर है कि सब घर में कोई न कोई कार्य करने वाले होते है। ऐसे में लोग घर परिवार किसी न किसी को कार्य पर रखते हैं। जाहिद वेद ने अपने घर में एक नाबालिग लड़की को भी काम पर रखा था। उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जो कुछ भी हुआ, वह बहुत गंभीर है। उसकी जांच नहीं होनी चाहिए। लेकिन इस सरकार की मंशा साफ नहीं है।