होम / UP के बाद हरियाणा में भी बढ़ रहा डेंगू, सैंपल में घातक स्ट्रेन डी2 मिला

UP के बाद हरियाणा में भी बढ़ रहा डेंगू, सैंपल में घातक स्ट्रेन डी2 मिला

India News Editor • LAST UPDATED : September 11, 2021, 9:09 am IST

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
देश में कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के बीच डेंगू पैर पसारता जा रहा है। यूपी में डेंगू पीड़ितों की संख्या रोज बढ़ रही है। यूपी के बाद हरियाणा में भी डेंगू के मामलों में इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में यूपी में 263 मरीजो की डेंगू टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं हरियाणा के पलवल में वायरल बुखार से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद का कहना है कि मरीजों के सैंपल्स में डेंगू का डी2 स्ट्रेन पाया गया है। यह स्ट्रेन बहुत घातक होता है और अक्सर ब्?लीड?िंग का कारण बनता है। इसके अलावा यह प्लेटलेट काउंट को भी प्रभावित करता है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के इस खुलासे से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ हे। इस साल अब तक करीब डेंगू के 1900 मरीज सामने आ चुके हैं।

जानलेवा है ये स्ट्रेन

कउटफ ने फिरोजाबाद जिले में अधिकांश मौतों का कारण डेंगू के डी-टू स्ट्रेन को बताया है। यह प्लेटलेट्स की संख्याा को तेजी से प्रभावित करता है। यह घातक स्ट्रेन जानलेवा है। अभी तक इस स्ट्रेन के ज्यादातर मरीज आगरा और मथुरा में मिले हैं।

अस्पतालों में मुफ्त इलाज की व्यवस्था

योगी सरकार ने डेंगू की जांच, दवा और इलाज की बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं। फिरोजाबाद, मथुरा में बेड बढ़ाएं जाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अन्य जिलों में भी डेंगू वार्ड में बेड फुल होने पर कोरोना वार्ड को सैनेटाइज करके मरीजों को भर्ती करने के निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट खबरें