India News(इंडिया न्यूज), Agra: आगरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जहा सड़क किनारे सो रहे एक वृद्ध व्यक्ति के साथ कुछ युवकों ने दुष्कर्म किया जिसके बाद पास में मौजूद एक व्यक्ति ने उसकी वीडिया बना ली। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं पूरी जानकारी।
आगरा में वरिष्ठ के साथ दुष्कर्म
आगरा के नामनेर चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे 80 वर्षीय वृद्ध से नशे में धुत युवकों ने दुष्कर्म किया। हवस मिटाने के लिए उन्होंने उस पर बल प्रयोग किया। शोर सुनकर पास की दुकान में सो रहा युवक जाग गया। उसने आरोपियों का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना गुरुवार रात नामनेर चौराहे पर शराब की दुकान के सामने हुई। 80 वर्षीय ठेला चालक नाले के ऊपर बनी पुलिया के किनारे सो रहा था। देर रात नशे में धुत तीन युवक वहां पहुंचे। वे वृद्ध के पास बैठ गए और उसे जगाने का प्रयास करने लगे।
इंसानियत शर्मसार
थका हुआ वृद्ध जब नहीं उठा तो उनमें से एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। वृद्ध ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन युवकों ने उसे कसकर पकड़ लिया। शोर सुनकर सामने की दुकान में सो रहा युवक जाग गया। इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस मामले ने सभी को दंग कर दिया है।