Hindi News / Uttar Pradesh / Agra Man Asked His Girlfriend To Break The Marriage And When She Refused He Set Himself On Fire In A Hotel

खुद को आग लगाकर पूरे होटल में दौड़ा पागल आशिक, बचाने आई प्रेमिका की हुई ऐसी हालत, Video देख दहल उठेगा कलेजा

Agra Latest News : खुद को आग लगाने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर बताया जा रहा है। वह अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होने की वजह से परेशान था. इसी वजह से उसने महिला को होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

BY: Shubham Srivastava • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Agra Latest News : यूपी के आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक युवक ने होटल में खुद को आग लगा ली. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। दरअसल यह घटना किंग पार्क एवेन्यू होटल की है, जहां मंगलवार को एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ पहुंचा और उसके पिता को फोन कर दूसरे युवक से उसकी शादी तुड़वाने को कहा, लेकिन प्रेमिका नहीं मानी। इसके बाद युवक ने खुद को आग लगा ली। प्रेमिका ने आग बुझाने की कोशिश की, जिससे वह भी जल गई।

शख्स ने खुद को क्यों लगाई आग?

खुद को आग लगाने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर बताया जा रहा है। वह अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और होने की वजह से परेशान था. इसी वजह से उसने महिला को होटल में मिलने के लिए बुलाया था। यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे की है। सुबह 11:15 बजे 30 वर्षीय चंद्रशेखर अपनी प्रेमिका के साथ होटल पहुंचा। दोनों ने होटल स्टाफ को बताया कि वे पति-पत्नी हैं. इसके बाद होटल स्टाफ ने उनकी आईडी लेकर उन्हें कमरा नंबर 201 दे दिया। इसके बाद यह घटना हुई।

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

Agra Latest News : खुद को आग लगाकर पूरे होटल में दौड़ा पागल आशिक

खुद को आग लगाने के बाद उसकी प्रेमिका ने बिस्तर पर पड़े कंबल को डालकर आग बुझाने की कोशिश की। इससे उसके हाथ में आग लग गई। शोर सुनकर होटल स्टाफ आ गया। उन्होंने अग्निशमन यंत्र (सिलेंडर) से आग बुझाने की कोशिश की। कुछ कर्मचारियों ने चंद्रशेखर पर कंबल डाल दिया। तब तक सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में पुलिस पहुंची तो दोनों को अस्पताल ले जाया गया।

फेसबुक पर दोनों की दोस्ती हुई थी

पुलिस के मुताबिक चंद्रशेखर और युवती की मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक पर हुई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि चंद्रशेखर चांदी की शादी दस साल पहले हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। वहीं, युवती की भी शादी 2022 में हुई थी। वह कुछ महीने पति के साथ रही। इसके बाद पति की प्रताड़ना से परेशान होकर मायके आ गई। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था।

पुलिस के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका शरीर 80 प्रतिशत तक जल चुका है और वे बोलने में भी असमर्थ हैं। इसके अलावा चंद्रशेखर के चेहरे, गले और धड़ से चमड़ी गायब हो चुकी है।

नोएडा में 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ तगड़ा एक्शन, दर्ज हुआ मुकदमा, जानिए क्या है आरोप?

प्रयागराज से लेकर लखनऊ तक…,बढ़ती गर्मी की वजह से UP के इन जिलों में बदला स्कूलों का शेड्यूल, जानें आपके शहर में क्या है स्कूलों का समय

Tags:

agra latest news
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

जहां जाकर बिलबिलाता था पाकिस्तान उसी ने फेर लिया मुंह, पूरी दुनिया में अब नहीं बचा कोई हमदर्द, टूट गई PM Shehbaz की कमर
जहां जाकर बिलबिलाता था पाकिस्तान उसी ने फेर लिया मुंह, पूरी दुनिया में अब नहीं बचा कोई हमदर्द, टूट गई PM Shehbaz की कमर
‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
Advertisement · Scroll to continue