India News UP(इंडिया न्यूज़),Deputy CMs attacked Akhilesh: संभल में सर्वे को लेकर हुई हिंसा के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अखिलेश पर फिर से मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब सुशासन है। जो भी उपद्रव करेगा, उसके खिलाफ कानून सख्त कार्रवाई करेगा।

मध्य प्रदेश में तेंदुए का आतंक! शहर में फैली दहशत, वन विभाग ने किया अलर्ट जारी

केशव ने कहा- ‘अखिलेश मुस्लिम तुष्टिकरण कर रहे हैं’

उन्होंने कहा कि संभल मामले में जिला प्रशासन कोर्ट के आदेश पर शांतिपूर्ण सर्वे करा रहा है, लेकिन सपा को यह बात हजम नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी विधानसभा उपचुनाव में मुस्लिम मतदाताओं ने भी कमल का बटन दबाकर भाजपा पर भरोसा जताया है, जिससे सपा बौखला गई है। यही वजह है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने फिर मुस्लिम तुष्टिकरण की गंदी राजनीति शुरू कर दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने वोट बैंक की राजनीति के लिए यूपी को दंगाग्रस्त राज्य बना दिया था, लेकिन अब प्रदेश में सुशासन है। उन्होंने दोहराया कि भाजपा का संकल्प है कि हम एकजुट हैं तो सुरक्षित हैं। सपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आज सपा उस चौराहे पर खड़ी है जहां आगे कुआं और पीछे खाई है। आज लोग राजनीति में साफ-सुथरी छवि और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, फिर भी सपा ने अपना चाल, चरित्र और चेहरा नहीं बदला है।

अखिलेश नहीं मान रहे हार

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उपचुनाव के नतीजे आने के बाद रविवार को दिए गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए शायराना अंदाज में कहा, ‘सीने में जलन क्यों है, आंखों में तूफान क्यों है, सैफई परिवार में सब परेशान क्यों हैं।’ उन्होंने कहा कि सपा के पैरों तले जमीन खिसक गई है और अखिलेश यादव इस हार को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। डिप्टी सीएम रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी और संजय राउत का क्या होगा राजनीतिक भविष्य? दोबारा राज्यसभा जाने के रास्ते हुए बंद