होम / Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉन्च किया समाजवादी इत्र, बोले- इसकी खुशबू 2022 में असर दिखाएगी

Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लॉन्च किया समाजवादी इत्र, बोले- इसकी खुशबू 2022 में असर दिखाएगी

India News Editor • LAST UPDATED : November 9, 2021, 9:27 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसके चलते हर पाटी अपने-अपने हिसाब से चुनावी प्रचार के मैदान में उतर चुकी है। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसी प्रचार में उतर चुके हैं, उन्होंने मंगलवार को लखनऊ में समाजवादी इत्र (Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar) लॉन्च किया है। 2022 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह इत्र 22 फूलों से बनाया गया है।

इत्र लॉन्च के मौके पर अखिलेश ने कहा कि “इसकी खुशबू 2022 में अपना असर दिखाएगी। लोग इसे सूंघेंगे तो उन्हें पता चल जाएगा कि कौन आ रहा है? 2024 में 24 फूलों वाला इत्र (Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar) लॉन्च होगा। इत्र लॉन्च के बाद कन्नौज के एमएलसी पम्मी जैन ने कहा है कि जब लोग इसे इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें इसमें समाजवाद की खुशबू आएगी, जो 2022 में नफरत को खत्म करेगी। उन्होंने 2024 वाला बयान लोकसभा चुनाव को लेकर दिया है।”

गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों पर केंद्र को घेरा Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar

8 नवंबर को नोटबंदी के 5 साल पूरे होने पर अखिलेश यादव ने मंगलवार को खजांची यादव का 5वां बर्थडे मनाया। कन्नौज के रहने वाले खजांची यादव का जन्म नोटबंदी के दौरान बैंक के बाहर लगी लाइन में हुआ था। इस दौरान अखिलेश ने गैस सिलेंडर दिखाते हुए केंद्र सरकार से सवाल किया कि “इसके दाम कब कम होंगे? नोटबंदी के फैसले को मास्टर स्ट्रोक बताया जा रहा था, लेकिन यह ब्रेन स्ट्रोक निकला।”

अखिलेश यादव ने आगे कहा है कि “अर्थव्यवस्था के जो हालात हैं, उसका कारण भाजपा के गलत फैसले हैं। जब तक भाजपा सरकार में है, न्याय नहीं हो सकता है। ट्रिपल इंजन की सरकार कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रही है। दिल्ली का इंजन, लखनऊ का इंजन और लखीमपुर का इंजन। लखीमपुर की हिंसा में एसआईटी की जांच पर सवाल उठ रहे हैं। हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। मुख्यमंत्री खुद सोचें कि सुप्रीम कोर्ट क्यों सवाल उठा रहा है। गृह राज्यमंत्री का अभी भी इस्तीफा नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री अपने खानदान के पास चले जाएं, यूपी का भला हो जाएगा।”

अखिलेश ने आगे कहा है कि “आज मार्केट में पैसे का ज्यादा सकुर्लेशन है। भाजपा बताए कि किसका फायदा हो रहा है। एक हमारे विधायक भूख हड़ताल पर हैं। उनसे अपील है कि गूंगी-बहरी सरकार से क्या लड़ना। भूख हड़ताल छोड़ स्वस्थ होकर लड़ें। हमारे नेता प्रतिपक्ष आज उनका धरना खत्म कराएंगे। दरअसल, अमेठी के विधायक राकेश बीते 31 अक्टूबर से लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर धरना दे रहे हैं। उन्होंने सड़क नहीं बनने से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है।”

समारोह में अखिलेश यादव ने और क्या कहा Akhilesh Yadav Launches Samajwadi Attar

  • मतदाता सूची में 2,12,56,262 लोगों को जोड़ा गया, काटे गए नामों की संख्या 16,42,756 है।
  • इस बार जोड़े और काटे नामों की चुनाव आयोग जानकारी नहीं दे रहा। इस बार राजनीतिक दलों को कोई सूची नहीं दी गई।
  • अगर सूची नहीं दी गई तो सपा चुनाव आयोग के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेगी। चुनाव आयोग के सारे अधिकारी उत्तर प्रदेश के हैं।
  • पूरे देश में नोटबंदी के दौरान बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई। सपा के अलावा खजांची की मदद किसी ने नहीं की
  • जन्मदिन तो भाजपा को मनाना चाहिए। भाजपा न खजांची का जन्मदिन मना रही, न फायदे बता रही।
  • भाजपा बता रही थी कि नए नोट में चिप लगी है। लेनदेन काला सफेद होता है, रुपया नहीं। रिजर्व बैंक के साथ जो हुआ वो भाजपा बता सकती है।
  • भाजपा ने अमीरों से नोट लिया और गरीब को और गरीब किया। मुख्यमंत्री को कोई भी सही चीज दे दीजिए, वो खराब कर देंगे।
  • भाजपा ने अपना संकल्प पत्र पूरा नहीं किया वैसे ही जो उनके सहयोगी दल हैं। वे उनकी नहीं सुन रहे हैं।
  • ऐसे मुख्यमंत्री जो बिजली प्लांट का नाम नहीं ले पाते, वो बिजली क्या देंगे।
  • कानपुर, गोरखपुर में मेट्रो हमने चलाई। मुख्यमंत्री गोरखपुर में केवल नाव चलवा पाएंगे।
  • जो पिछड़ों को गिन न सके, वो पिछड़ों को क्या न्याय देंगे।

Read More: छठ महापर्व पर यूपी में बुधवार को रहेगा अवकाश

Connect With Us : Twitter Facebook

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT