होम / Akhilesh Yadav Saids : भाजपा-कांग्रेस के रास्ते एक, प्रियंका की सक्रियता से सपा को नुकसान?

Akhilesh Yadav Saids : भाजपा-कांग्रेस के रास्ते एक, प्रियंका की सक्रियता से सपा को नुकसान?

India News Editor • LAST UPDATED : October 12, 2021, 10:08 am IST

Akhilesh Yadav Saids : BJP-Congress ke Raat Ek, Priyanka’s activism will harm the SP?

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
Akhilesh Yadav Saids : कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश में सक्रियता का नुकसान किसे होगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसका नुकसान सपा को भी होगा। जब इस पर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव से पूछा गया तो वे बोले कि भाजपा और कांग्रेस में अधिक अंतर नहीं। दोनों की नीतियां और नियम लगभग एक जैसे ही हैं। यह बताकर अखिलेश प्रियंका की सक्रियता से सपा को होने वाले नुकसान से इनकार करते दिखे।

चाचा की रथयात्रा पर बोले- है तो बीजेपी के खिलाफ ही: (Akhilesh Yadav Saids)

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल की रथयात्रा से संबंधित सवाल पर कहा कि वे भी बोलेंगे तो बीजेपी के खिलाफ ही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा प्रदेश है। यहां सभी राजनीतिक दलों को काम करने की जरूरत है। हमने पहले भी बड़े दलों से गठबंधन किया लेकिन परिणाम नहीं आए। नेताजी हमारे पिताजी भी हैं और हम सब के बड़े नेता हैं। उन्होंने हमें राजनीति में रास्ता दिखाने का काम किया है।

Also Read : Priyanka Reached Lakhimpur Kheri, अंतिम अरदास में शामिल

अखिलेश का सरकार पर हमला: (Akhilesh Yadav Saids)

अखिलेश यादव ने केंद्र की सरकार पर हमला करते हुए ये भी कहा कि हवाई जहाज बिक गए, जहां हवाई जहाज खड़े होते हैं वह हवाई अड्डा बिक गया, जहां पानी के जहाज लगते हैं, वह पोर्ट बिक गया और हो सकता है आने वाले समय में सरकार भी आउटसोर्स हो जाए।

भाजपा से परेशान है जनता (Akhilesh Yadav Saids)

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि जनता बीजेपी से परेशान है। इसी कानपुर में बेड नहीं मिला। दवा नहीं मिली, स्ट्रेचर नहीं मिली। लोगों की बड़े पैमाने पर जान चली गई। उन्होंने कहा कि समय आने पर आपको पता चल जाएगा कि क्षेत्रीय दलों से पार्टी का गठबंधन होगा। गंगा से लेकर यमुना तक समाजवादी विजय रथ चलेगा। हम जनता का सहयोग और समर्थन लेने के लिए हम निकले हैं।

किसानों पर हो रहा अत्याचार: (Akhilesh Yadav Saids)

अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश को धोखा मिला है। यही गंगा जमुना के बीच का इलाका है। जहां सबसे ज्यादा खुशहाली होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश हमारा किसानों का प्रदेश है, लेकिन किसानों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनसे कहा गया है आय दोगुनी होगी लेकिन उनकी आय छीन ली गई। आज धान खड़ा हुआ है लेकिन उसकी पैदावार की कीमत नहीं मिल रही। किसानों को गाड़ियों से कुचल दिया गया उनकी जान ले ली गई।

टायरों से कुचल देंगे संविधान: (Akhilesh Yadav Saids)

अखिलेश यादव ने किसानों के मसले को लेकर बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी से अगर बीजेपी को नहीं हटाया गया तो ये उन्हीं टायरों से संविधान को कुचल देंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि गंगा जमुनी तहजीब बचे जो हमारी पहचान है। सभी धर्म के लोग एक साथ प्रेमभाव से रहें। उसको बचाने के लिए ये यात्रा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का नवनिर्माण हो, उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर जाए, ये समाजवादी पार्टी की विजय यात्रा इसीलिए है।

Also Read : Coal Crisis Continues : कई गुना बढ़े कोयले का दाम, जानिए क्यों भारत-चीन में आया संकट

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें