India News (इंडिया न्यूज)Akhilesh yadav: आगरा में राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना के कार्यक्रम को देखते हुए सपा सांसद रामजी लाल सुमन के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि अगर कोई हमारे रामजी लाल सुमन या हमारे कार्यकर्ताओं का अपमान करेगा तो हम समाजवादी लोग भी उनके साथ खड़े नजर आएंगे, उनके सम्मान की लड़ाई लड़ेंगे और ये सेना सब फर्जी है, ये सब भाजपा के लोग हैं।
उन्होंने कहा कि रामजी लाल सुमन के साथ कोई भी अपमानजनक व्यवहार नहीं कर पाएगा और अगर सरकार ने अभी भी उन्हें खुली छूट दे रखी है तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार है। अखिलेश ने कहा कि हिटलर ने भी एक फौजी पैदा की थी, हिटलर अपने कार्यकर्ताओं को वर्दी पहनाता था। अपने विरोधियों को उनसे पिटवाता था। ये जो फौज दिख रही है ये भाजपा की फौज है, ये कोई सेना नहीं है, ये भाजपा के लोग हैं।
akhilesh yadav
साथ ही सपा प्रमुख ने कहा कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, आतंकी हमले बढ़ गए हैं, बड़े पैमाने पर सेना के जवान शहीद हुए हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए में शामिल होकर हम 90 फीसदी आबादी को साथ लेकर चलने का काम करेंगे। जो लोग कोरोना के दौरान हमें वैक्सीन लगवाने के लिए कहते थे, वे मुझे बताएं कि हार्ट अटैक ज्यादा आ रहे हैं या नहीं? सुना है कैंसर भी बहुत बढ़ रहा है। यह संविधान हमारे लिए आधार है, यह हमारा कर्म संख्या है।
उन्होंने कहा कि मैं कल्पना कर सकता हूं कि अगर हमारे साथ ऐसा व्यवहार हो सकता है तो हमारे बहुजन समाज के लोगों के साथ कैसा व्यवहार होता होगा, कौन जानता है। हमारा आरक्षण छीना जा रहा है, हमें आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया जा रहा है। बाबा साहब ने भी जीवन भर भेदभाव देखा। जहां जानवर भी पानी पी सकते थे, वहां हम पानी लाने नहीं जा सकते थे। हमारे समाज में जो हजारों साल पुरानी बुराई है, वह आज भी खत्म नहीं हुई है। इस तरह की नफरत दुनिया में कहीं नहीं दिखती, यह सिर्फ हमारे देश में ही दिखती है।
पूर्व सीएम ने कहा कि फूलन देवी जी का भी अलग इतिहास है। शायद दुनिया के इतिहास में किसी महिला को इतना अत्याचार और अपमान नहीं सहना पड़ा होगा। व्यवहार और अपमान को सम्मान में बदलने के लिए नेताजी और समाजवादी पार्टी ने उन्हें लोकसभा में भेजने का काम किया। आज पीडीए और बाबा साहब के संविधान, लोहिया जी की सोच और नेताजी के संघर्ष की वजह से हम उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी हैं।
उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जाने के बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान दिया, उन्होंने हमें और आपको अधिकार दिलाने का काम किया। आज हमारे अधिकारों की कोई परवाह नहीं कर रहा है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करके पूरे पीडीए परिवार को प्रकाश स्तंभ की तरह चलने का अवसर दिया। आज हम सभी पीडीए परिवार के लोग संकल्प लेते हैं कि कोई कितना भी साहसी या शक्तिशाली क्यों न हो जाए, हम बाबा साहब के संविधान को बदलने नहीं देंगे।