India News (इंडिया न्यूज) Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के बाद यूपी की सियासत गरमा गई है। कई बीजेपी नेता सपा सांसद पर निशाना साध रहे हैं। हालांकि इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सांसद का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी इतिहास के पन्ने न पलटे। शिवाजी का तिलक बाएं पैर के अंगूठे से किया गया था।

इस बलूच महिला से डरा पाकिस्तान, छटपटाते हुए अपने ही पैरों पर मार ली कुल्हाड़ी, जाने कौन हैं महरंग बलूच?

अखिलेश ने राणा सांगा पर विवादित बयान का समर्थन किया  Akhilesh Yadav

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश ने कहा, सभी इतिहास के पन्ने पलट रहे हैं। भाजपा वाले औरंगजेब पर बहस शुरू करना चाहते हैं। अगर रामजी लाल सुमन भी इतिहास का कोई पन्ना पलट दें। जिसमें ऐसी भावना हो। हमने 200 साल पहले इतिहास नहीं लिखा। इसलिए भाजपा से अनुरोध है कि इतिहास के पन्ने न पलटें। अगर पन्ने पलटे तो शिवाजी का तिलक हाथों से नहीं पैरों से हुआ था। आपको इतिहास के पन्ने पलटने चाहिए। एक बार गैलीलियो ने कहा था कि पृथ्वी कैसे घूमती है, किसके इर्द-गिर्द घूमती है। इसके लिए उन्हें मौत की सजा दी गई थी। 400 साल बाद उस चर्च ने इसके लिए माफी मांगी। छत्रपति शिवाजी महाराज का तिलक बाएं पैर के अंगूठे से हुआ था, क्या अब भाजपा इसके लिए माफी मांगेगी?

सपा सांसद ने बीजेपी को बताया था गद्दार राणा सांगा की औलाद

दरअसल, सपा नेता और सांसद रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में उपसभापति हरिवंश को संबोधित करते हुए कहा था कि भाजपा वालों का जुमला बन गया है कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानते। वे मोहम्मद साहब और सूफी संतों की परंपरा को आदर्श मानते हैं। लेकिन राणा सांगा इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत लाए थे। अगर मुसलमान बाबर की औलाद हैं और आप गद्दार राणा सांगा की औलाद हैं। हालांकि, सपा सांसद के इस बयान के बाद सदन में हंगामा मच गया। उपसभापति हरिवंश नाराज हो गए और उन्होंने रामजी लाल सुमन को संसदीय मर्यादा की याद दिलाते हुए उन्हें बैठने के लिए कहा।

नाबालिग द्वारा 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मामला दर्ज, वीडियो गेम खिलाने के बहाने अपने घर ले गया था आरोपी