India News (इंडिया न्यूज), Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने मंगलवार को संभल और औरंगजेब के मुद्दे को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पार्टी पर धार्मिक स्थलों को खतरे में डालने और सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए संभल और औरंगजेब जैसे मुद्दे उठाती है।
कन्नौज सांसद अखिलेश यादव ने रोजा इफ्तार के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएं चौपट हैं। लेकिन भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए ऐसे मुद्दे उठाती है। उनका दावा है कि भाजपा के कारण धीरे-धीरे सभी धार्मिक स्थल खतरे में आ जाएंगे।
IPL 2025 से पहले RCB ने अपने फैंस के साथ की बड़ी धोखाधड़ी? सोशल मीडिया पर जमकर फूटा गुस्सा
सरकार पुलिस से गलत काम करवा रही है- अखिलेश
सपा मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, हत्या, लूट और अपराध चरम पर हैं। उन्होंने दावा किया कि सरकार के संरक्षण में दबंगों, अराजकतत्वों और अपराधियों के हौसले बढ़ गए हैं। उन्होंने हाल की कुछ घटनाओं को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करवा रही है, अन्याय करवा रही है।
उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया, बरेली में डीएसपी का घर और कार जला दी गई। जेल अधिकारी अपने ही अधिकारी पर आरोप लगा रहे हैं, उसके खिलाफ शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, उल्टे शिकायतकर्ता के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी गई। सपा नेता ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए पुलिस का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया।
मंदिर बनाए तब भी आपत्ति… सपा प्रमुख
सपा प्रमुख ने कहा कि जब भाजपा सरकार पुलिस से गलत काम करवाएगी तो उसे पुलिस के गलत कामों को छुपाना पड़ेगा। उन्होंने दावा किया, ‘धीरे-धीरे भाजपा के आचरण के कारण मस्जिद ही नहीं बल्कि सभी धार्मिक स्थल खतरे में आ जाएंगे। यहां तक कि हमारा केदारेश्वर मंदिर (इटावा में) भी उनके लिए समस्या बन गया है। अगर कोई मंदिर भी बनाए तो उन्हें आपत्ति है। भाजपा राज में हर धार्मिक स्थल खतरे में है।’