होम / Aligarh news updates : एएमयू में एमए एडमिशन में छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा लिस्ट में गड़बड़ी हुई 

Aligarh news updates : एएमयू में एमए एडमिशन में छात्रों ने लगाया धांधली का आरोप, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा लिस्ट में गड़बड़ी हुई 

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : August 10, 2023, 8:26 pm IST

India News (इंडिया न्युज) अलीगढ़/उत्तर प्रदेश : अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में MA  इंग्लिश एडमिशन में धांधली का बड़ा आरोप लगा है। विश्वविद्यालय के छात्रों ने यह आरोप लगाया है की एडमिशन प्रक्रिया में गड़बड़ की जा रही है। जिसको लेकर के छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर का बाबे सैयद गेट बंद कर आक्रोश जताया है। छात्रों ने एडमिशन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।

दरसअल कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय के MA इंग्लिश में दाखिले का एंट्रेंस टेस्ट हुआ था। जिसको लेकर एडमिशन की लिस्ट जारी की गई थी। वही एडमिशन काउंसलिंग के आखरी दिन नई लिस्ट जारी कर दी गई। जिस बारे में छात्रों को कुछ नहीं बताया गया था। जब छात्रों ने इस बारे में सवाल उठाया, तो छात्रों को धमकाया गया था।

वही एएमयू प्रशासन का कहना है की पहली लिस्ट में गड़बड़ी थी। जिसके चलते एडमिशन की नई लिस्ट जारी की गई है। वहीं छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय में इस तरह के एडमिशन को लेकर बड़ी धांधली का आरोप लगाया है।

MA इंग्लिश में दाखिले को लेकर हुआ बवाल 

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में MA इंग्लिश में दाखिले को लेकर सवालिया निशान उठ रहे हैं। MA अंग्रेजी में प्रवेश के लिए एडमिशन लिस्ट जारी की थी। वही 20 दिन बाद नई लिस्ट जारी कर दी गई। यह लिस्ट एडमिशन काउंसलिंग के आखरी दिन जारी की गई थी। इस लिस्ट के बारे में छात्रों को कोई नोटिफिकेशन नही जारी किया गया था। छात्रों ने बताया कि जब उन्होने विरोध जताया तो उन्हें धमकाया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया भरोसा, कहा- जांच होगी 

AMU प्रशासन ने इस मामले में छात्रों को भरोसा देते हुए कहां जांच कमेटी का गठन किया जा रहा है। जब तक कमेटी अपना निर्णय नहीं देगी तबतक एडमिशन नहीं होगा। लेकिन छात्रों के फ्यूचर के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। एडमिशन की नई लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई। जिसके चलते छात्रों में आक्रोश है।

छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर बाबे सैयद गेट बंद कर दिया है छात्रों का आरोप है की, MA इंग्लिश एडमिशन में धांधली हुई है। यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी है और यह मामला बताता है कि किस तरह की खामियां एडमिशन में चल रही है।

Also Read-Ghazipur News : विधायक अब्बास अंसारी पर गाजीपुर की MP-MLA कोर्ट 18 अगस्त को सुनायेगी फैसला, अरविंद मिश्रा होंगे जज

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Climate Change: जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहा समुद्र का स्तर, इस देश को जल्द ट्रांसफर करनी होगी अपनी राजधानी -India News
Biden-Trump Debate: बाइडेन और ट्रम्प प्रेसिडेंशियल डिबेट के लिए हुए राज़ी, जून और सितंबर में होगी बहस -India News
Monsoon: 31 मई को केरल में पहुँचेगा मानसून, मौसम विभाग ने लगाया अनुमान -India News
Pakistan: मां से रोज मारपीट करता था नशेड़ी पिता, बेटे ने कर दी हत्या -India News
Kangana Ranaut: कंगना रनौत के पास 50 LIC पॉलिसी और इतने करोड़ की संपत्ति, सोशल मीडिया पर लोगों ने यूं दी प्रतिक्रिया -India News
RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी हार, पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से चटाई धूल -India News
Saeed Anwar: महिलाओं के जन्म के बाद से तलाक में…, सोशल मीडिया पर सईद अनवर के बयान की हुई निंदा -India News
ADVERTISEMENT