Hindi News / Uttar Pradesh / Aligarh Saas Damad A Decent Boy Like Him This Person Made A Big Claim About The Son In Law Who Eloped With His Mother In Law You Will Be Shocked To Know

‘उसके जैसा शरीफ लड़का…’, सास को भगाने वाले दामाद के बारे में इस शख्स ने किया बड़ा दावा, जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे!

तब से इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। दूल्हे के गांव के प्रधान दिनेश कुमार ने दामाद और सास के भागने के लिए सास को जिम्मेदार ठहराया है।

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज) Aligarh Saas Damad: इन दिनों एक प्रेम कहानी हर किसी की जुबान पर है। यह अलीगढ़ की एक सास और दामाद की प्रेम कहानी है। यहां दूल्हा शादी से ठीक 9 दिन पहले अपनी सास के साथ भाग गया। तब से इस मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। दूल्हे के गांव के प्रधान दिनेश कुमार ने दामाद और सास के भागने के लिए सास को जिम्मेदार ठहराया है।

सारा दोष महिला पर मढ़ा

दूल्हे के गांव के मुखिया दिनेश ने कहा- राहुल जैसा सभ्य लड़का आपको कहीं नहीं मिलेगा। वह गांव में सभी का सम्मान करता है। जब भी कोई रास्ते में दिखता है तो उसे नमस्ते करता है। वह 20 साल का गरीब लड़का है। जब उसकी सगाई 18 साल की लड़की से हुई है तो वह उसकी मां के साथ क्यों भागेगा। यह सब दुल्हन की मां का दोष है।

UP Board Results 2025: UP के बच्चों ने किया कमाल, 10वीं और 12वीं पास हुए इतने पर्सेंट छात्र, जानें कौन बना टॉपर?

दिनेश ने आगे कहा- दुल्हन की मां को राहुल पसंद आ गया होगा। पूरा मामला वशीकरण का है। जब राहुल की तबीयत खराब हुई तो वह होली पर आई। उसने राहुल के हाथ और कमर पर ताबीज बांध दिए। यह सब वशीकरण है। 20 साल के लड़के में इतनी समझ नहीं है कि वह इतना बड़ा कदम उठा ले। राहुल हमारे गांव का सभ्य लड़का है। जो भी कार्रवाई होनी चाहिए वह उसकी होने वाली सास के खिलाफ होनी चाहिए।

6 अप्रैल को घर से निकला था राहुल

वहीं, दूल्हे के रिश्तेदार बिशंबर ने बताया- हम सब राहुल की शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। दुल्हन को देने के लिए सामान रखा था। घरवालों ने शॉपिंग भी कर ली थी। फिर 6 अप्रैल को राहुल अचानक घर से यह कहकर निकल गया कि वह अपने लिए कुछ सामान खरीदने जा रहा है।

‘वापस आकर क्या करूंगा’

रिश्तेदार की मानें तो- राहुल 6 अप्रैल को दोपहर 2 बजे घर से निकला था। जब उससे दोबारा बात की गई तो उसने बताया कि वह रुद्रपुर पहुंचने वाला है। उसके बाद 8:30 बजे उसने कहा कि मैं घर नहीं आऊंगा। जब मेरी मां ही नहीं है तो मैं वहां आकर क्या करूंगा। जब पिता ने कहा कि तुम्हारी मां घर पर हैं। इस पर लड़के ने कहा कि मैं सास से बात कर रहा हूं। पिता ने पूछा कि उन्हें क्या हुआ। फिर लड़के ने फोन काट दिया। उसके बाद उससे कोई बात नहीं हो सकी।

दोनों परिवारों ने दर्ज कराया मामला

जहां एक तरफ दूल्हे के पिता ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, दुल्हन और उसके पिता ने भी थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस की टीमें सरगर्मी से दोनों की तलाश कर रही हैं। पुलिस का कहना है कि उन्हें जल्द ही सफलता जरूर मिलेगी। दोनों को जरूर गिरफ्तार किया जाएगा।

शादी से 9 दिन पहले दोनों भाग गए

मामला थाना मंडराख क्षेत्र के मनोहरपुर गांव का है। यहां जितेंद्र की बेटी शिवानी की शादी 16 अप्रैल को राहुल से होनी थी। लेकिन शादी से 9 दिन पहले राहुल अपनी होने वाली सास के साथ भाग गया। पुलिस ने जब उनकी तलाश शुरू की तो दोनों की आखिरी लोकेशन रुद्रपुर आई। राहुल पहले यहीं काम करता था। पुलिस जब वहां पहुंची तो उनका पता नहीं चल सका। फिलहाल दोनों की तलाश जारी है।

गृह युद्ध की तरफ बढ़ रहा नेपाल, राजशाही को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, पीएम ओली झुकने को तैयार नहीं… लोगों को दी चेतावनी

Tags:

Aligarh Saas Damad
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा जयपुर, मस्जिद के बाहर BJP विधायक ने किया ऐसा काम, सड़कों पर उतर कर मुसलमानों ने की जेल भेजने की मांग
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को इस्तीफा दे देना चाहिए…’, पहलगाम आतंकी हमले पर ये क्या बोल गए झारखंड के मंत्री? Video देख पकड़ लेंगे माथा
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
‘गला काट देंगे…’ LOC छोड़िए लंदन की सड़कों पर आमने-सामने हुए भारतीय और पाकिस्तानी, वीडियो देख खौल जाएगा हर हिंदुस्तानी का खून 
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
पहले की दरिंदगी फिर डाला तेजाब, शौच करने गई युवती के साथ की ऐसी हैवानियत, शव की हालत देख पुलिस का भी ठनका माथा
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
इधर भारत ने सिंधु जल समझौते को किया खत्म उधर द्रौपदी मुर्मू ने रोम में किया ये काम, देख दंग रह गया पाकिस्तान
Advertisement · Scroll to continue