India News (इंडिया न्यूज),Angry wife viral Video: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि “चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन अपनी पत्नी से पंगा मत लेना”। पति से झगड़ा होने के बाद पत्नी हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई और ऐसा हाई वोल्टेज ड्रामा किया कि हर कोई हैरान रह गया। यह घटना सोमवार दोपहर यमुनानगर के लालापुर थाना क्षेत्र में हुई।

बदमाशों को सजा ना देने पर पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, फिर जंगल में जाकर किया ऐसा कांड, प्रशासन के फूले हाथ-पैर

पति से झगड़े के बाद टावर पर चढ़ी महिला

बसहरा तरहार गांव निवासी वंदना सिंह का अपने पति भोले सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े से वंदना इतनी नाराज हुई कि वह घर के पास खेत में बने हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गई।

यह नजारा देख गांव वाले भी हैरान रह गए

जब गांव वालों ने महिला को टावर पर देखा तो दंग रह गए। पति भोला और गांव के अन्य लोगों ने उसे समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन वंदना टावर से नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई। नाराज पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों चलता रहा।

देखें Video

महिला को बचाने के लिए पुलिस ने उठाए कदम

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला से नीचे उतरने की अपील की, लेकिन उसने अपना इरादा नहीं बदला। उस पर किसी की बात का कोई असर नहीं हुआ। यह स्थिति देखकर पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी हक्के-बक्के रह गए। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें।

महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए पुलिस और ग्रामीणों ने टावर के चारों ओर जाल बिछा दिया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी को टावर के ऊपर भेजा गया। पुलिसकर्मी ने अपनी हिम्मत और बहादुरी का परिचय देते हुए घंटों की मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे गुस्साई महिला को किसी तरह नीचे उतारा।

महिला बाल-बाल बच गई

खुशी की बात यह रही कि पुलिसकर्मी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रहे। हालांकि, महिला को टावर से नीचे उतारने में पुलिस प्रशासन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और उनके पसीने छूट गए। घंटों चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद जब महिला टावर से नीचे उतरी तो लोगों ने राहत की सांस ली। टावर से नीचे उतरने के बाद भी वंदना शांत नहीं हुई। उन्होंने अपने पति पर कई आरोप लगाए।

जहर से भी ज्यादा खतरनाक है ये ड्रिंक! 5 गुना तक बढ़ सकता है मुंह के कैंसर का खतरा, अब तक 1,77,000 लोगों की ले चुकी है जान