इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली।
एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव में ताकत नहीं कि वह भाजपा को यूपी की सत्ता में आने से रोक लें। उन्होंने अपील करते हुए मुसलमानों से पूछा कि वे कब तक सपा और बसपा नेताओं के लिए फुटबॉल बने रहेंगे।
AIMIM chief Asaduddin Owaisi ने बलिया में समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव में ताकत नहीं कि वह भाजपा को यूपी की सत्ता में आने से रोक लें। 2017 के विस चुनाव में यादव ने कांग्रेस से हाथ मिलाया और 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए भी गठबंधन किया।
Asaduddin Owaisi सिकंदरपुर इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने PM नरेंद्र मोदी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें आवारा पशुओं की समस्या के बारे में पता चला, जो राज्य में किसानों को चुनाव के समय ही परेशान कर रहे हैं। Asaduddin Owaisi ने आगे कहा कि मुफ्त राशन बांटकर राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा गरीबों का अपमान कर रही है। खुद को चौकीदार कहने के बाद प्रधानमंत्री अब बादशाह बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले सात वर्षों से चाय पीने में इतने व्यस्त हैं कि उन्हें चुनाव के समय ही राज्य में आवारा पशुओं की समस्या का पता चला। Asaduddin Owaisi ने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार ने किसानों या युवाओं के साथ-साथ शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कुछ नहीं किया।
also read: Assembly Elections 2022 : मणिपुर में आएगी बीजेपी की सरकार, बनवाएंगे एम्स : मोदी
Asaduddin Owaisi ने अपील करते हुए मुसलमानों से पूछा कि वे कब तक सपा और बसपा नेताओं के लिए फुटबॉल बने रहेंगे। कमजोर को मजबूत बनाने और सामाजिक न्याय के लिए भागीदारी संकल्प मोर्चा लड़ रहा है। Asaduddin Owaisi ने कहा कि केवल मोर्चा ही राज्य को भाजपा से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में भगवा पार्टी समाप्त हो जाएगी।
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube