होम / attack on Arvind Kejriwal's residence : अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

attack on Arvind Kejriwal's residence : अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले के विरोध में आप ने किया प्रदर्शन

Rahul Dev Sharma • LAST UPDATED : March 31, 2022, 7:47 pm IST

इंडिया न्यूज़, सहारनपुर।

attack on Arvind Kejriwal’s residence दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर किए गए हमले के विरोध में आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष योगेश दहिया (Yogesh Dahiya) के नेतृत्व में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन को सौंपा।

(Attack on Arvind Kejriwal’s residence: AAP protested against the attack on Arvind Kejriwal)

जिलाध्यक्ष योगेश दहिया के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुए हमले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ.अर्चना द्विवेदी को सौंपते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर जिस तरह भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। यह भाजपा की हार, बौखलाहट और लोकतंत्र पर हमला है। साथ ही दिल्ली पुलिस का रवैया उससे भी ज्यादा शर्मनाक और कार्यपालिका की विफलता है।

Read More: Inflation Free India Campaign : पैट्रोल, डीजल व रसोई गैंस की बढ़ी कीमतों का कांग्रेसियों ने किया विरोध

(Attack on Arvind Kejriwal’s residence: AAP protested against the attack on Arvind Kejriwal)

पुलिस संरक्षण में जिस प्रकार कई अवरोधो को पार करने दिया गया और मूकदर्शक बनकर बैरियर, सीसी टीवी तोड़ने दिये गये और मकान पर लाल पेंट फेंका गया। यह पूरे गृहमंत्रालय (Home Ministry) की विफलता को इंगित करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा (BJP) को आप की लोकप्रियता चुभ रही है, उसने पार्टी नेताओं को निशाना बनाना शुरू किया है। यह मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश है। उन्होंने हमलारोपियों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Read More : Fifa World Cup : उत्तरी मेसेडोनिया को हराकर पुर्तगाल ने विश्व कप में बनाई जगह

Connect With Us : Twitter । Facebook

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.