India News UP(इंडिया न्यूज) Bareilly News: सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर रविवार को बरेली पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि ट्रेनों के सुरक्षित आवागमन के लिए ट्रैक के दोनों तरफ दीवार नहीं बनाई जा सकती। मोहब्बत की दुकान चलाने की बात करने वालों के संरक्षण वाले लोग ही इन गतिविधियों में शामिल हैं। कांग्रेस, सपा, सभी इसमें शामिल हैं। आपराधिक तत्वों के इनसे संबंध हमेशा पाए जाते हैं।
Israel नहीं इस वजह से देर रात जलने लगा इरान…,विस्फोट इतना तेज की दहले कई मुस्लिम देश, जमीन से 700 मीटर नीचे फंसे हैं इरानी
‘कांग्रेस-सपा पर बीजेपी नेता ने लगाया बड़ा इल्जाम’
आगे मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि मठ-मंदिरों को लेकर ये लोग अपनी आपत्ति दर्ज कराते हैं, लेकिन जब मदरसों में दी जा रही तालीम की जांच होती है तो ये लोग रोने-धोने लगते हैं। जनता सब जानती है और आने वाले चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी। हाल ही में लोकसभा चुनाव में जनाधार खिसकने पर उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के झूठे वादों की वजह से वोट प्रतिशत कम हुआ। कांग्रेस ने सरकार बनने पर लोगों के खातों में पैसे भेजने का वादा किया था, लेकिन जहां भी उनकी सरकार बनी, वे इसे पूरा नहीं कर सके। काठ की हांडी एक बार ही चढ़ती है। 2027 का चुनाव निर्णायक साबित होगा।
डिंपल यादव के बयान पर किया पलटवार
प्रभारी मंत्री ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव के तिरुपति मंदिर के प्रसाद के मुद्दे को वृंदावन के प्रसाद से जोड़ने के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को विवादित बयान देने से पहले सोचना चाहिए। जब भी कोई घटना होती है तो उसे वृंदावन या अयोध्या से जोड़ दिया जाता है। समाजवादी पार्टी ने माफियागिरी का पेटेंट करा लिया है। कांग्रेस और सपा की हकीकत सभी जानते हैं, भविष्य में भी भाजपा का झंडा ऊंचा रहेगा।