इंडिया न्यूज, मिर्जापुर:
प्रदेश के मिजार्पुर जिले के विंध्याचल क्षेत्र में बुधवार को दुखद घटना घटी। यहां धार्मिक कार्य के लिए आए लोगों की नाव गंगा में पलट जाने के चलते कई लोग पानी के तेज बहाव में बह गए। जिनकी देर शाम तक तलाश जारी थी। जानकारी के अुनसार विंध्याचल के अखाड़ा घाट पर दोपहर के समय गंगा पार से दर्शनार्थियों को लेकर आ रही नाव पलट गई। जिससे उसमें सवार 12 लोग गंगा नदी में डूबने लगे। यह मंजर देखकर किनारे पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद वहां पर मौजूद गोताखोरों ने तुरंत पानी में छलांग लगादी। जिसके चलते नाविक और पांच श्रद्धालुओं को पानी से बाहर निकाल लिया गया। छह लोग लापता हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी में जाल डलवा दिया व गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई।
झारखंड के बताए जा रहे श्रद्धालु
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची से एक परिवार के 11 लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने के लिए आए थे। परिवार के सभी लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे तो वहां पर कीचड़ था, इसलिए गंगा स्नान करने के लिए सभी नाव पर सवार होकर गंगा पार गए। स्नान करने के बाद सभी नाव पर सवार होकर उस पार से इस पार आ रहे थे, तभी बारिश के साथ तेज हवा चलने लगी।