India News UP (इंडिया न्यूज़), UP weather news: उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत में सर्दी से राहत मिल गई है, लेकिन अब मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग ने यूपी में 3 से 5 फरवरी तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में भी बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर भारत में रात और सुबह के समय घना कोहरा रहने का अनुमान है।
घना कोहरा और हल्की बारिश का असर
पिछले 24 घंटे में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, बिहार, आंध्र प्रदेश, मेघालय में घना कोहरा देखने को मिला। चंडीगढ़ और सिक्किम में भी कोहरे का असर रहा, जबकि जम्मू कश्मीर और लद्दाख में हल्की बारिश और बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 1 और 2 फरवरी को बारिश होगी, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 फरवरी को बारिश की संभावना है।
बदलाव और नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव
मौसम विभाग ने 3 फरवरी से एक नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने का अनुमान जताया है, जिसके बाद जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में 3 से 5 फरवरी तक बारिश होने की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 3 और 4 फरवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लक्षद्वीप में भी 1 फरवरी को बारिश होगी।
मौसम के बदलाव का असर तापमान पर
उत्तर भारत में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है, जबकि पहाड़ी राज्यों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। मध्य भारत में भी अगले एक दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
1 से 5 फरवरी तक महाकुम्भ में बहेगी ध्यान की गंगा, CM योगी ने श्री श्री रविशंकर का किया भव्य स्वागत
CM नीतीश ने भागलपुर को दिया एक साथ कई तोहफा, राज्य के विकास को लेकर कही ये बड़ी बात