India News (इंडिया न्यूज)UP News: UP के CM योगी आदित्यनाथ ने भारत के पूर्व PM और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रहे मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मनमोहन सिंह का निधन, राजनीति की अपूरणीय क्षति है।
विनम्र श्रद्धांजलि
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मी़डिया साइट एक्स पर CM योगी ने लिखा- पूर्व PM एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और PM के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
शक्ति प्रदान करें
आपको बता दें कि CM ने कहा- प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!