होम / CM Yogi Adityanath in Ayodhya: सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया श्री राम का जन्मभूमि जलाभिषेक

CM Yogi Adityanath in Ayodhya: सीएम योगी ने काबुल नदी के जल से किया श्री राम का जन्मभूमि जलाभिषेक

India News Editor • LAST UPDATED : October 31, 2021, 7:39 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:

CM Yogi Adityanath in Ayodhya: अफगानिस्तान की बालिका ने अयोध्या में राम मंदिर में प्रेम से भेजे गए उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी स्वीकार कर लिया है। अफगानिस्तान की एक लड़की ने यह जल भेजा है। इस लड़की ने पीएम मोदी से राम लला पर चढ़वाने का अनुरोध किया था। सीएम योगी ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल मिलाकर रामलला का जलाभिषेक किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य का भी जाएजा लिया। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी CM Yogi Adityanath in Ayodhya

अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि का जल अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है।

मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मयार्दा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। सीएम योगी ने आगे बताया कि इस काबुल नदी के जल की बहुत महत्ता है। इस जल से पहले रामलला का जलाभिषेक किया फिर राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पित किया है।

Read More: मैनपुरी मे 24 घंटे में 5 लोगोें की की मौत, 27 बीमार

Connect With Us: Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT