होम / Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra will interact with women in Chitrakoot on 17: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 17 को चित्रकूट में महिलाओं से करेंगी संवाद

Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra will interact with women in Chitrakoot on 17: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 17 को चित्रकूट में महिलाओं से करेंगी संवाद

India News Editor • LAST UPDATED : November 16, 2021, 6:51 pm IST

इंडिया न्यूज, लखनऊ:
(Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra will interact with women in Chitrakoot on 17th) यूपी चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पूरी तरह से सक्रिय हैं। इस अभियान के तहत चित्रकूट में प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को कांग्रेस से जुड़ी तथा अन्य महिलाओं के साथ संवाद करेंगी। वह दिन के समय चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के घाट पर लड़की हूं लड़ सकती हूं संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं तथा बालिकाएं शामिल होंगी। बीमारी के कारण पीतलनगरी मुरादाबाद में कांग्रेस की बैठक में शामिल ना होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अब फिर मैदान में उतरने को तैयार हो गई हैं। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने की घोषणा करने वाली प्रियंका गांधी बुधवार को श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में रहेंगी।

लड़की हूं-लड़ सकती हूं (Congress National General Secretary Priyanka Gandhi Vadra will interact with women in Chitrakoot on 17th)

प्रियंका गांधी ने लखनऊ की सभा में नारा दिया था कि लड़की हूं-लड़ सकती हूं। इसी अभियान के तहत उनका महिलाओं के साथ संवाद होगा। वह महिलाओं को साथ जोड़ने के अभियान में लगी हैं। संवाद से पहले प्रियंका गांधी एक बजे मत्तगजेन्द्रनाथ शिव मंदिर और फिर 3:30 बजे कामतानाथ मंदिर में दर्शन करेंगी।

हाल ही में कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। साथ ही कांग्रेस ने यूपी में सरकार बनने पर लड़कियों को स्कूटी और स्मार्टफोन देने का वादा किया है। सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा तथा नये सरकारी पदों में आरक्षण प्रावधानों के तहत 40 फीसदी नियुक्ति देगी।

Petrol Price In Andaman सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान में, राजस्थान-महाराष्ट्र में कीमत 115 रुपये

Connect With Us : Twitter Facebook

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT