होम / विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची तय, प्रियंका का यूपी दौरा शुरू

विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची तय, प्रियंका का यूपी दौरा शुरू

Amit Gupta • LAST UPDATED : September 9, 2021, 12:11 pm IST
Congress’s first list for assembly elections decided, Priyanka’s UP tour begins
अजय त्रिवेदी । लखनऊ
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सबसे आगे निकलते हुए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची को अंतिम रुप दे दिया है। चार दर्जन से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के नामों को पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने हरी झंडी दिखा दी है। इन प्रत्याशियों को खुद प्रियंका गांधी ने बात कर अभी से तैयारियों में जुट जाने को कह दिया है। कांग्रेस की पहली सूची में 50 के लगभग प्रत्याशियों के नाम हैं जिन्हें प्रचार शुरु करने को कहा गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी चुनाव लड़ेंगे

यूपी कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पहली सूची में प्रदेश के मीडिया संयोजक ललन कुमार, बख्शी तालाब लखनऊ से, कानपुर से करिश्मा ठाकुर, सोहेल अंसारी, अजय कपूर, मुजफ्फरनगर से पंकज मलिक, गोरखपुर से वीरेंद्र चौधरी, फतेहपुर से अभिमन्यु सिंह, महोबा से सागर सिंह, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, प्रतापगढ़ से आराधना मिश्रा, ललितेश पति मिर्जापुर, मुकेश सिंह चौहान लखनऊ पूर्वी, धीरेंद्र प्रताप धीरू उतरौला, बलरामपुर से, इमरान मसूद सहित दो अन्य सहारनपुर से, अनिल यादव आजमगढ़ सहित कुछ अन्य लोगों के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित सभी मौजूदा विधायक भी अपनी सीटों से चुनाव लड़ेंगे।

प्रत्याशियों के नाम फाइनल

कांग्रेस ने इन सभी प्रत्याशियों का नाम उनकी तैयारी, स्थानीय नेताओं व कार्यकर्त्ताओं से रायशुमारी और खुद के आकलन के आधार पर तय किया है। जिन क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए गए हैं वहां पार्टी ने पर्यवेक्षक के साथ प्रचार की रणनीति तय करने और निगरनी के लिए लोगों को नियुक्त कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले अमेठी व राबरेली जिलों के प्रत्याशियों के बारे में प्रियंका गांधी खुद फैसला लेंगी।

प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंचीं

उधर अपने चार दिनों के यूपी दौरे पर प्रियंका गांधी गुरुवार शाम को लखनऊ पहुंच गयी हैं। इस दौरे में कांग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश में चलाएं जाने वाले आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी। शुक्रवार को प्रियंका गांधी  प्रदेश कांग्रेस की सलाहकार कमेटी और चुनाव कमेटी के साथ बैठक करेंगी जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर बातचीत होगी। प्रदेश कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि प्रियंका के दौरे में हर गांव कांग्रेस अभियान की जिलावार समीक्षा की जाएगी। साथ ही पार्टी महासचिव नवनियुक्त 8134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके 1 लाख 70 हज़ार पदाधिकारियों की रिपोर्ट लेंगी।
ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का अभियान
गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर प्रदेश में 58 हज़ार ग्रामसभाओं में ग्रामसभा अध्यक्ष और कमेटियों के गठन का अभियान चल रहा है। दौरे में ही प्रशिक्षण से पराक्रम महाअभियान के पहले चरण पर चर्चा होगी। इस चरण में 25 हज़ार पदाधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हुआ है। जबकि प्रदेश भर से कुल  2 लाख पदाधिकारियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य रखा गया है। अपने लखनऊ प्रवास के दौरान प्रियंका गांधी आगामी एक महीने में चलने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति तय करेंगी।

लेटेस्ट खबरें

Everest Masala: एवरेस्ट मसाले को लगा झटका, खतरनाक केमिकल मिलने पर सिंगापुर में बैन- indianews
प्लास्टिक सर्जरी नहीं Rajkummar Rao ने करवाए थे चिन फिलर्स, सबसे सामने कबुली बात -Indianews
Doordarshan: दूरदर्शन Logo के कलर में हुआ बदलाव, मचा बवाल, विपक्ष ने भी उठाया सवाल
Lawrence Bishnoi: बड़ी वारदात को अंजाम देगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग! मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में आया हैरान कर देने वाला कॉल-Indianews 
Ajay Devgn ने बेटी Nysa की खास तस्वीर की शेयर, प्यार भरे नोट के साथ किया बर्थडे विश – Indianews
NATO: क्या हम वास्तव में सहयोगी हैं! यूक्रेन के ज़ेलेंस्की ने कही ये बड़ी बात-Indianews 
लारिसा बोन्सी नहीं ये हैं Aryan Khan की गर्लफ्रेंड, रेस्तरां जाते हैं बंद करवा देते हैं CCTV -Indianews