India News (इंडिया न्यूज), Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) को पूरा समर्थन देने को तैयार है। 5 फरवरी को दिल्ली में होने वाले चुनाव से पहले सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव दिल्ली में रोड शो करेंगे।
सपा और AAP उतरेंगे दिल्ली की सड़कों पर
इसी के साथ सपा ने इकरा हसन समेत अपने कई सांसदों और कार्यकर्ताओं को चुनाव की जिम्मादारियां सौंपी हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव अरविंद केजरीवाल के साथ रोड शो करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव का रोड शो होगा। अखिलेश यादव के साथ सपा के कई सांसद भी AAP के लिए प्रचार करते नजर आएंगे। कैराना से सांसद इकरा हसन भी आप के लिए प्रचार करेंगी।
बागपत में हाथरस जैसा भीषण हादसा! सामने आया घायलों का झकझोर देने वाला वीडियो
INDIA का हिस्सा AAP
AAP और सपा दोनों ही विपक्षी गठबंधन ‘भारतीय राष्ट्रीय विकास सहकारी गठबंधन’ का हिस्सा हैं। इसमें कांग्रेस भी शामिल है। सपा नेता सिर्फ आप के लिए ही प्रचार करेंगे। आम आदमी पार्टी दिल्ली में कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ रही है। इस कदम से विपक्षी गठबंधन में कांग्रेस की स्थिति और कमजोर हो सकती है।
AAP और कांग्रेस BJP के खिलाफ
पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में यह गठबंधन बना था। पिछले साल लोकसभा चुनाव में AAP और कांग्रेस ने मिलकर BJP के खिलाफ चुनाव लड़ा था। दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से AAP ने चार और कांग्रेस ने तीन सीटों पर चुनाव लड़ा था। इस विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियां आमने-सामने हैं।
पिछले साल कई पार्टियों ने गठबंधन का नेतृत्व तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंपने के विचार का समर्थन किया था। इसके बाद विपक्षी गठबंधन में मतभेद उभर कर सामने आए। फिलहाल यह नेतृत्व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पास है।