इंडिया न्यूज़, अयोध्या:
इंडिया न्यूज़ के अयोध्या अधिवेशन राम राज्य 2022 का उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार निवेश और आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल (Excise Minister Nitin Agarwal) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की। यह कार्यक्रम राम की पैड़ी पर इंडिया न्यूज की तरफ से आयोजित करवाया गया है। इस अधिवेशन में राम राज्य की परिकल्पना को लेकर बातचीत की जाएगी कि राम राज्य को स्थापित करने के लिए सरकार की क्या नीतियां हैं और क्या परियोजनाएं हैं।
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले केशव प्रसाद मौर्य, कहा- गरीब का विकास हो वही राम राज्य है
कार्यक्रम के चौथे सत्र में के जिला पंचायत अध्यक्ष अलोक सिंह रोहित (District Panchayat President Alok Singh Rohit) ने विकास पर बात करते हुए कहा कि पीएम मोदी (PM Modi) और सीएम योगी (CM Yogi) के नेतृत्व में अयोध्या विकास के पथ पर आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, कहा- भूमि पूजन के बाद अयोध्या बदली
कोई योजनाओं से वंचित न रहे यह हमारी जिम्मेदारी
आलोक सिंह रोहित जिला पंचायत अध्यक्ष से राम राज्य की परिकल्पना गांव में राम राज्य और विकास परियोजानाएं किस रूप में लागू की जा रही हैं इस सवाल के जवाब में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के दिशा निर्देश के अनुसार खंभे पर लाईट लगाने का कार्य हो रहा है जिससे प्रकाश व्यवस्था चुस्त दुरुस्त हो। हमारी बहन बेटियों को अंधेरे में न चलना पड़े। अयोध्या में अंतिम पायदान पर खड़े हर ग्रामीण व शहरी को योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम कार्य कर रहे हैं। कोई योजनाओं से वंचित न रहे यह हमारी जिम्मेदारी है।
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले महंत राजकुमार दास, कहा- अयोध्या में राम राज्य आ गया
पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश
गांव में बड़े काम क्या किए जा रहे हैं के बारे में पूछने पर बताया कि हमने सड़कों को लगभग गड्ढा मुक्त कर दिया है। जल निकासी, प्रकाश की व्यवस्था, पेयजल, जलाश्य का सौदर्यीकरण, ओपन जिम, पार्क बनाने का कार्य अयोध्या के गांव में किया जा रहा है। पंचायत स्तर पर लोगों की समस्याओं को दूर करने की कोशिश की जा रही है। जो भी योजनाएं केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रहीं हैं। आने वाले समय में मास्टर प्लान के तहत कार्य किया जा रहा है।
हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !
यह भी पढ़ें : इंडिया न्यूज़ के Ayodhya Adhiveshan Ram Rajya 2022 में बोले नितिन अग्रवाल, कहा- भगवान राम हमारे आराध्य