होम / दिनदहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर

दिनदहाड़े एक लाख के इनामी बदमाश का एनकाउंटर

India News Editor • LAST UPDATED : September 13, 2021, 11:38 am IST

इंडिया न्यूज, वाराणसी:
उत्तर प्रदेश पुलिस की अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी के चलते सोमवार दोपहर को चौबेपुर में एक लाख के इनामी बदमाश दीपक वर्मा का एनकाउंटर कर दिया। जानकारी के अनुसार पुलिस की बदमाश के साथ चौबेपुर के बरियासनपुर चिरईगांव ब्लॉक के पीछे पुल के पास मुठभेड़ हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश बरियासनपुर रिंगरोड के किनारे सर्विस रोड पर था। पुलिस को सूचना मिली और वह मौके पर पहुंची। इसके बाद उसे चेतावनी दी गई। पुलिस की चेतावनी मिलते ही बदमाश ने भागने का प्रयास किया और उसकी बाइक फिसल गई जिसके बाद पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। ज्ञात हो कि मारा गया बदमाश दीपक वर्मा रईस सिद्दीकी गिरोह से संबंधित था और वह हथियार चलाने में काफी माहिर भी था।

बदमाश पर दर्ज थे 23 केस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश पर वाराणसी में कई थानों पर कुल 23 केस चल रहे थे और वह कई साल से फरार चल रहा था। वाराणसी के साथ-साथ प्रदेश पुलिस को उसकी तलाश थी। बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए एडीजी जोन की ओर से उसपर एक लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT