India News UP (इंडिया न्यूज़), Farukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पेड़ से लटकी हुई दो लड़कियों की लाश मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और लोग हैरान रह गए थे। इस गंभीर मामले में पुलिस ने दो लड़कों, पवन और दीपक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच के दौरान ये बात सामने आ रही है कि दोनों लड़कों पर आरोप है कि उन्होंने लड़कियों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया।
Read More: ‘दरिंदों को छोड़ा…’, Kolkata Rape Case पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, सरकार से की बड़ी मांग
लड़कियों के पिताओं ने की शिकायत
मृतक लड़कियों के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पवन भगवतीपुर गांव का निवासी है, जबकि दीपक कंपिल थाना क्षेत्र का निवासी है। दोनों लड़कियों की पहचान पवन और दीपक से पहले से ही थी, जिसके आधार पर पुलिस ने उन दोनों से गहन पूछताछ शुरू कर दी है। बता दें कि मामले की जांच के दौरान, एक सिम कार्ड बरामद हुआ, जो दीपक के नाम पर रजिस्टर था।
क्या आया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में
जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही दोनों लड़कियों के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह पुष्टि हुई है कि उनकी मौत फांसी लगाने के कारण हुई। शरीर पर किसी भी प्रकार की चोट के निशान नहीं मिले हैं। ऐसे में फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। परिवार और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं, और इस मामले को लेकर फर्रुखाबाद में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।